Latest News
झुंझुनू हादसा: करंट की चपेट में आने से 8 मजदूरों की दर्दनाक मौत, प्रधानमंत्री और सीएम ने जताया गहरा शोक ममता बनर्जी का बदला राजनीतिक अंदाज: दिल्ली की रैली में सोनिया गांधी को बताया अपनी नेता, विपक्षी समीकरणों पर टकटकी ‘ये हिंदुस्तान आपके अब्बू जान का नहीं…’: रामलीला मैदान रैली पर बीजेपी का राहुल गांधी पर तीखा पलटवार, मेगा रैली को बताया ‘फ्लॉप शो’  वोट बचाओ, देश बचाओ’ के नारे से गूंजा रामलीला मैदान: विपक्ष ने दिखाई एकजुटता, 10 लाख की भीड़ का दावा .. देखें तस्वीर छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस: प्रधानमंत्री मोदी की शुभकामनाओं से मिली नई ऊर्जा, मुख्यमंत्री साय ने जताया आभार कोरबा कलेक्टर ने की बड़ी कार्रवाई: काम में लापरवाही और अनुपस्थिति पर पटवारी निलंबित
Home » Uncategorized » कोरबा में बेखौफ बदमाश: रास्ते से हटने को कहा तो ऑटो चालक पर किया चाकू से जानलेवा हमला, CCTV में कैद वारदात

कोरबा में बेखौफ बदमाश: रास्ते से हटने को कहा तो ऑटो चालक पर किया चाकू से जानलेवा हमला, CCTV में कैद वारदात

Share:

कोरबा 25 जुलाई  Attack On Auto Driver | छत्तीसगढ़ के कोरबा शहर में अपराधियों के हौसले पस्त होने का नाम नहीं ले रहे हैं। सीएसईबी चौकी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बुधवारी बाजार (आर. शिशु मंदिर स्कूल के पास) में देर रात एक मामूली सी बात ने खूनी मोड़ ले लिया। सड़क से हटने की बात पर भड़के कुछ युवकों ने एक ऑटो चालक पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। यह पूरी खूनी वारदात पास में लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में कैद हो गई है।

Advt

मामूली विवाद में चाकुओं से हमला

जानकारी के मुताबिक, देर रात कुछ युवक सड़क किनारे बैठे हुए थे। तभी वहां से गुजर रहे ऑटो चालक ने उनसे रास्ता खाली करने और साइड होने को कहा। इसी बात को लेकर बहस शुरू हो गई, जो देखते ही देखते काफी हिंसक हो गई। युवकों ने तैश में आकर ऑटो चालक पर चाकुओं से जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर चोटें आने के कारण चालक खून से लथपथ होकर वहीं सड़क पर गिर पड़ा।

CCTV फुटेज से पहचान, पुलिस जांच तेज

वारदात के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय निवासियों की मदद से घायल चालक को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ उसकी हालत पर नजर रखी जा रही है।

सूचना मिलते ही सीएसईबी चौकी पुलिस की टीम मौके पर पहुँची और जांच शुरू की। पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालकर अन्य आरोपियों की शिनाख्त की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस गश्त पर उठे सवाल

इस घटना के बाद से स्थानीय नागरिकों में भारी आक्रोश और डर का माहौल है। लोगों का आरोप है कि रात के समय सड़कों पर असामाजिक तत्वों का जमावड़ा रहता है, जिससे आए दिन मारपीट और चाकूबाजी की घटनाएँ सामने आ रही हैं। क्षेत्रवासियों ने पुलिस से रात के समय नियमित और कड़ाई से गश्त (पेट्रोलिंग) बढ़ाने की माँग की है।

latest news