Latest News
भारत की थाली का सच: क्या भारत केवल शाकाहारी देश है? BRICS डिनर, राहुल गांधी का दावा और भारतीय खान-पान का इतिहास कैल्शियम स्कोर सही, तो भी दिल की बीमारी का खतरा? जानिए क्या कहती है 10 साल की यह नई रिसर्च कोरबा में आसमान में दिखा अद्भुत नजारा: अर्धचंद्र के ऊपर चमका बेहद खूबसूरत तारा, जानें क्या है इसका खगोलीय सच बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ गणेशोत्सव से पहले कोरबा पुलिस का बड़ा एक्शन: एक ही दिन में 105 अपराधियों पर कार्रवाई, 60 वारंटी भेजे गए जेल अंबिकापुर में छात्र नेता की प्रताड़ना से तंग आकर छात्रा ने की आत्महत्या, आरोपी गिरफ्तार; कांग्रेस ने पार्टी से किया निलंबित
Home » Uncategorized » NEET Paper Leak Case: एक्शन में सरकार! NTA के 47 अधिकारी बर्खास्त, कइयों पर चलेगा कानूनी डंडा

NEET Paper Leak Case: एक्शन में सरकार! NTA के 47 अधिकारी बर्खास्त, कइयों पर चलेगा कानूनी डंडा

Share:

नई दिल्ली: NEET UG पेपर लीक विवाद और देशभर में छात्रों के भारी विरोध प्रदर्शनों के बीच केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। शिक्षा मंत्रालय ने कड़ा एक्शन लेते हुए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के करीब 47 अधिकारियों और कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया है। सरकार के अनुसार, इनमें से कई अधिकारियों पर कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।

NTA में बड़े सुधार और जवाबदेही तय करने की तैयारी

शिक्षा मंत्रालय का यह कदम NTA के पूरे तंत्र में पारदर्शिता और जवाबदेही तय करने के उद्देश्य से शुरू किए गए अभियान का एक प्रारंभिक हिस्सा माना जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, आने वाले दिनों में एजेंसी के ढांचे को सुधारने के लिए सरकार कुछ और बड़े और कड़े कदम उठा सकती है।

छात्रों का गुस्सा बरकरार, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

NTA द्वारा आयोजित NEET परीक्षा में धांधली का मुद्दा गरमाने के बाद से ही छात्र सड़कों पर हैं। दिल्ली में विरोध प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने साफ कर दिया है कि उन्हें केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ भी मंजूर नहीं है। प्रशासनिक स्तर पर गिर रही गाज के बावजूद छात्र नेताओं का कहना है कि जब तक शीर्ष स्तर पर जवाबदेही तय नहीं होती, उनका आंदोलन जारी रहेगा।

#

Leave a Comment

latest news