Latest News
भारत की थाली का सच: क्या भारत केवल शाकाहारी देश है? BRICS डिनर, राहुल गांधी का दावा और भारतीय खान-पान का इतिहास कैल्शियम स्कोर सही, तो भी दिल की बीमारी का खतरा? जानिए क्या कहती है 10 साल की यह नई रिसर्च कोरबा में आसमान में दिखा अद्भुत नजारा: अर्धचंद्र के ऊपर चमका बेहद खूबसूरत तारा, जानें क्या है इसका खगोलीय सच बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ गणेशोत्सव से पहले कोरबा पुलिस का बड़ा एक्शन: एक ही दिन में 105 अपराधियों पर कार्रवाई, 60 वारंटी भेजे गए जेल अंबिकापुर में छात्र नेता की प्रताड़ना से तंग आकर छात्रा ने की आत्महत्या, आरोपी गिरफ्तार; कांग्रेस ने पार्टी से किया निलंबित
Home » Uncategorized » राहुल गांधी और खड़गे की गिरफ्तारी पर भड़की कांग्रेस: कोरबा में आज शाम 5 बजे बड़ा प्रदर्शन , डॉ महंत होंगे शामिल

राहुल गांधी और खड़गे की गिरफ्तारी पर भड़की कांग्रेस: कोरबा में आज शाम 5 बजे बड़ा प्रदर्शन , डॉ महंत होंगे शामिल

Share:

कोरबा (छत्तीसगढ़), 22 जुलाई:

छात्र समुदाय के समर्थन में प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, श्रीमती प्रियंका गांधी सहित पार्टी के सांसदों और वरिष्ठ नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में आज पूरे देश के साथ कोरबा में भी कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन देखने को मिलेगा।

Advt

आज शाम 5:00 बजे जिला कांग्रेस मुख्यालय , टीपी नगर (कोरबा) में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा प्रधानमंत्री का पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया जाएगा। इस विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष और वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. चरणदास महंत विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) कोरबा के जिलाध्यक्ष मनोज चौहान ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि केंद्र सरकार की दमनकारी नीतियों और छात्र हितों की अनदेखी के खिलाफ यह प्रदर्शन किया जा रहा है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं, सभी फ्रंटल संगठनों, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई (NSUI) के पदाधिकारियों सहित आम जनता से इस विरोध प्रदर्शन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

📌

Leave a Comment

latest news