नई दिल्ली: दिल्ली सरकार ने फुटबॉल प्रेमियों को एक शानदार तोहफा दिया है। फीफा वर्ल्ड कप के महामुकाबले (फाइनल) का रोमांच दोगुना करने के लिए राजधानी में रविवार और सोमवार की दरमियानी रात को रेस्तरां, कैफे और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को सुबह 4 बजे तक खुले रखने की विशेष छूट दी गई है।
Advt

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (पहले ट्विटर) पर इस फैसले की घोषणा की। उन्होंने लिखा:
“शहर में 24×7 बिजनेस-फ्रेंडली ऑपरेटिंग फ्रेमवर्क पहले से ही लागू है। इसके तहत इस वीकेंड राजधानी के रेस्तरां, कैफ़े और दूसरे बिज़नेस सुबह 4 बजे तक खुले रह सकेंगे, ताकि फुटबॉल प्रशंसक इस बड़े मुकाबले का रोमांच एक साथ मिलकर देख सकें।”
मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि यह रात पीढ़ियों तक याद रखी जाएगी और दिल्ली इस ऐतिहासिक खेल उत्सव के लिए पूरी तरह तैयार है।
कब और किसके बीच है महामुकाबला?
-
टीमें: अर्जेंटीना बनाम स्पेन (FIFA World Cup Final)
-
समय: भारतीय समयानुसार रविवार और सोमवार की दरमियानी रात 12:30 बजे
सरकार के इस फैसले से न सिर्फ फुटबॉल फैंस में भारी उत्साह है, बल्कि देर रात तक स्क्रीनिंग्स और पार्टीज के आयोजन से दिल्ली के नाइटलाइफ और बिजनेस को भी बड़ा बूस्ट मिलने की उम्मीद है।








