Latest News
महाराष्ट्र की राजनीति में भूचाल: क्या फिर एक होंगे उद्धव और शिंदे? एक नेता के बयान से सियासी पारे में उबाल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एकता नगर में सरदार पटेल की जयंती पर देश को किया संबोधित, कहा- भारत अब रुकने वाला नहीं छत्तीसगढ़ ने खोया एक जनप्रिय नेता: अहिवारा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा राजकीय सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन CM उमर अब्दुल्ला और वरिष्ठ पत्रकार निधि राजदान बंधे शादी के बंधन में, सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर दी खुशखबरी रामलीला मैदान रैली: राहुल गांधी ने मिंटो रोड से अजमेरी गेट तक पैदल यात्रा का किया आह्वान, दिल्ली पुलिस बोली– ‘नहीं मांगी गई मार्च की अनुमति’ छत्तीसगढ़ में अनोखा मामला: DEO ने थाना प्रभारी को थमाया नोटिस, 7 साल तक जेल में बंद रहा शिक्षक और विभाग को भनक तक नहीं लगी!
Home » छत्तीसगढ़ » छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में इंश्योरेंस क्लेम के बदले कमीशन मांगने वाला पुलिस इंस्पेक्टर गिरफ्तार, भेजा गया जेल

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में इंश्योरेंस क्लेम के बदले कमीशन मांगने वाला पुलिस इंस्पेक्टर गिरफ्तार, भेजा गया जेल

Share:

नारायणपुर 18 जुलाई। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले से भ्रष्टाचार का एक बड़ा मामला सामने आया है, जिसने पुलिस महकमे को हिलाकर रख दिया है। पुलिस सैलरी पैकेज (PSP) के तहत मिलने वाले इंश्योरेंस क्लेम को पास कराने के एवज में अवैध रूप से कमीशन मांगने के आरोप में नारायणपुर  के एक पूर्व पुलिस इंस्पेक्टर को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी पुलिस अधिकारी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

Advt

क्या है पूरा मामला?

मामला नारायणपुर के रक्षित केंद्र (डीआरपी लाइन) का है, जहाँ पदस्थ निरीक्षक (इंस्पेक्टर) सुरेश चंद यादव पर नियमों के विरुद्ध जाकर इंश्योरेंस क्लेम दिलाने के बदले कमीशन मांगने का गंभीर आरोप लगा है।

नारायणपुर पुलिस अधीक्षक (SP) संदीप पटेल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि कोतवाली थाने में एक पीड़ित द्वारा इस संबंध में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायतकर्ता का आरोप था कि दो लोग पुलिस सैलरी पैकेज के तहत मिलने वाले इंश्योरेंस कवर का लाभ दिलाने के नाम पर मोटी रकम (कमीशन) की मांग कर रहे हैं।

नारायणपुर एसपी संदीप पटेल का बयान:

“शिकायत मिलने के तुरंत बाद कोतवाली पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर बारीकी से जांच शुरू की थी। जांच में आरोप सही पाए जाने पर आरोपी निरीक्षक सुरेश चंद यादव को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहाँ से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। इस मामले में संलिप्त एक वकील के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।”

अधिवक्ता भी मामले में सह-आरोपी, तलाश जारी

इस पूरी धोखाधड़ी में पुलिस इंस्पेक्टर के साथ एक स्थानीय वकील (अधिवक्ता) भी शामिल है। पुलिस ने आरोपी वकील के खिलाफ भी धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। इस बड़ी कार्रवाई के बाद से जिले के पुलिस विभाग और प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मचा हुआ है।

फिलहाल कोतवाली पुलिस मामले के अन्य पहलुओं की जांच कर रही है और फरार सह-आरोपी अधिवक्ता की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

latest news