Latest News
भारत की थाली का सच: क्या भारत केवल शाकाहारी देश है? BRICS डिनर, राहुल गांधी का दावा और भारतीय खान-पान का इतिहास कैल्शियम स्कोर सही, तो भी दिल की बीमारी का खतरा? जानिए क्या कहती है 10 साल की यह नई रिसर्च कोरबा में आसमान में दिखा अद्भुत नजारा: अर्धचंद्र के ऊपर चमका बेहद खूबसूरत तारा, जानें क्या है इसका खगोलीय सच बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ गणेशोत्सव से पहले कोरबा पुलिस का बड़ा एक्शन: एक ही दिन में 105 अपराधियों पर कार्रवाई, 60 वारंटी भेजे गए जेल अंबिकापुर में छात्र नेता की प्रताड़ना से तंग आकर छात्रा ने की आत्महत्या, आरोपी गिरफ्तार; कांग्रेस ने पार्टी से किया निलंबित
Home » कोरबा » बड़ी कामयाबी: राज ज्वेलर्स लूटकांड का मुख्य सरगना विष्णु राठिया कर्नाटक बॉर्डर से गिरफ्तार, महिला के भेष में आया था लूटने

बड़ी कामयाबी: राज ज्वेलर्स लूटकांड का मुख्य सरगना विष्णु राठिया कर्नाटक बॉर्डर से गिरफ्तार, महिला के भेष में आया था लूटने

Share:

कोरबा, 18 जुलाई। छुरीकला के चर्चित ‘राज ज्वेलर्स’ में कट्टा अड़ाकर और मिर्ची पाउडर फेंककर सनसनीखेज लूट का प्रयास करने वाले मुख्य सरगना विष्णु राठिया का खेल आखिरकार खत्म हो गया है। पुलिस ने आरोपी को कर्नाटक बॉर्डर से धर दबोचा है।

Advt

महिला का स्वांग रचकर दी थी वारदात को अंजाम

शातिर आरोपी विष्णु राठिया ने वारदात के वक्त खुद को छिपाने के लिए महिला का भेष (स्वांग) बनाया था। घटना के बाद से ही वह लगातार फरार चल रहा था। अपनी पहचान छुपाने के लिए वह कर्नाटक बॉर्डर पर स्थित हिन्दूपुरम इंडस्ट्रियल एरिया में एक आम मजदूर बनकर काम कर रहा था और पुलिस को चकमा देने की कोशिश में था।

स्पेशल टीम ने जाल बिछाकर पकड़ा

मुखबिर से मिली सटीक सूचना के बाद कोरबा पुलिस की एक विशेष टीम तुरंत कर्नाटक के लिए रवाना हुई। टीम ने सूझबूझ से घेराबंदी करते हुए आरोपी विष्णु को गिरफ्तार कर लिया।

नोट: इस लूटकांड में शामिल दो अन्य सह-आरोपी—गोपाल सिंह और परदेशी राम—को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज चुकी है। मुख्य सरगना की गिरफ्तारी के साथ ही अब इस पूरे मामले का पटाक्षेप हो गया है।

इन अधिकारियों के नेतृत्व में मिली सफलता

इस अंधे कत्ल और लूट के प्रयास के मामले को सुलझाने में पुलिस प्रशासन की मुस्तैदी काम आई:

  • दिशा-निर्देश: एसपी सिद्धार्थ तिवारी (IPS)

  • रणनीति व नेतृत्व: अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (Add. SP) श्री नीतीश ठाकुर (कटघोरा क्षेत्र)

  • मैदानी कार्रवाई: कटघोरा टीआई श्री एम.बी. पटेल और उनकी विशेष पुलिस टीम

इस बड़ी कामयाबी से इलाके के व्यापारियों ने राहत की सांस ली है और कोरबा पुलिस की चौतरफा सराहना हो रही है।

।।

Leave a Comment

latest news