Latest News
गणेशोत्सव जुलूस के दौरान डीजे पर नाचने को लेकर विवाद, चाकूबाजी में 16 वर्षीय किशोर की मौत भारत की थाली का सच: क्या भारत केवल शाकाहारी देश है? BRICS डिनर, राहुल गांधी का दावा और भारतीय खान-पान का इतिहास कैल्शियम स्कोर सही, तो भी दिल की बीमारी का खतरा? जानिए क्या कहती है 10 साल की यह नई रिसर्च कोरबा में आसमान में दिखा अद्भुत नजारा: अर्धचंद्र के ऊपर चमका बेहद खूबसूरत तारा, जानें क्या है इसका खगोलीय सच बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ गणेशोत्सव से पहले कोरबा पुलिस का बड़ा एक्शन: एक ही दिन में 105 अपराधियों पर कार्रवाई, 60 वारंटी भेजे गए जेल
Home » कोरबा » नियति की निष्ठुरता: बचपन से मौन खगेश की जिंदगी का पटरियों पर दर्दनाक अंत, शोक में डूबी एमडी कॉलोनी

नियति की निष्ठुरता: बचपन से मौन खगेश की जिंदगी का पटरियों पर दर्दनाक अंत, शोक में डूबी एमडी कॉलोनी

Share:

कोरबा। जनपद के कुसमुंडा क्षेत्र से एक बेहद हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहाँ ग्राम खम्हरिया वैशाली नगर स्थित प्राथमिक स्कूल के शिक्षक पुरुषोत्तम बैरागी के 30 वर्षीय पुत्र का शव दो टुकड़ों में रेल पटरी पर मिला। इस खौफनाक मंजर को जिसने भी देखा, उसका दिल दहल गया।

सुबह घर से निकला था मासूम, शाम को आई मौत की खबर

मृतक की पहचान विकास नगर एमडी कॉलोनी निवासी खगेश उर्फ पिंटू बैरागी (30 वर्ष) के रूप में हुई है। परिजनों ने रुंधे गलों से बताया कि खगेश बचपन से ही बोल नहीं पाता था। वह हमेशा की तरह आज सुबह भी घर से निकला था, लेकिन किसी को क्या पता था कि वह कभी वापस नहीं लौटेगा। शाम होते-होते उसकी मौत की खबर घर पहुँची, जिसने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया।

जांच में जुटी सर्वमंगला पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही सर्वमंगला पुलिस चौकी की टीम तुरंत मौके पर पहुँची। घटनास्थल कुसमुंडा थाना क्षेत्र के सर्वमंगला चौकी के अंतर्गत 4 नंबर कुसमुंडा खदान गेट के पास का बताया जा रहा है। पुलिस ने शव की शिनाख्त करने के बाद परिजनों को सूचित किया।

पुलिस का बयान: प्राथमिक दृष्टि से यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मर्ग कायम कर घटना के असली कारणों की बारीकी से जांच की जा रही है।

कॉलोनी में पसरा सन्नाटा

एक दिव्यांग युवक की इस तरह दर्दनाक मौत की खबर फैलते ही कुसमुंडा क्षेत्र की विकास नगर एमडी कॉलोनी में मातम पसर गया है। शिक्षक पुरुषोत्तम बैरागी के परिवार को ढांढस बंधाने और इस दुख की घड़ी में शामिल होने के लिए आस-पास के लोग उनके घर पहुँच रहे हैं।

Advt

Leave a Comment

latest news