Latest News
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला: प्रदेश के 32 नगरीय निकायों में स्थापित होगी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा, ₹10.60 करोड़ मंजूर समाज में डॉक्टर और चार्टर्ड अकाउंटेंट्स दोनों की भूमिका महत्वपूर्ण : राज्यपाल रमेन डेका नकटी ग्राम में अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही को लेकर कांग्रेस निम्न स्तरीय राजनीति कर रही है – डॉ. नवीन मार्कण्डेय रायपुर : 16वें वित्त आयोग की अनुशंसाओं पर राष्ट्रीय कार्यशाला में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा कोरबा: सर्राफा व्यवसायी गोपाल राय सोनी हत्याकांड में तीनों आरोपियों को उम्रकैद, 19 मिनट के खूनी खेल का अदालत ने किया फैसला कोरबा में बर्थडे पार्टी का खूनी अंत: मामूली विवाद में दोस्त ने बोलेरो से कुचलकर ली जान, आरोपी फरार
Home » Uncategorized » कोरबा में बर्थडे पार्टी का खूनी अंत: मामूली विवाद में दोस्त ने बोलेरो से कुचलकर ली जान, आरोपी फरार

कोरबा में बर्थडे पार्टी का खूनी अंत: मामूली विवाद में दोस्त ने बोलेरो से कुचलकर ली जान, आरोपी फरार

Share:

कोरबा 4 जुलाई । छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहाँ जन्मदिन की पार्टी की खुशियाँ देखते ही देखते मातम में बदल गईं। उरगा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मीरा रिजॉर्ट में पार्टी के बाद हुए आपसी विवाद में एक युवक ने अपने ही दोस्त पर बोलेरो कैंपर चढ़ाकर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

Advt

क्या है पूरा मामला?

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, 3 जुलाई 2026 की रात करीब 11 बजे दीपका थाना क्षेत्र के रहने वाले 10 से 12 युवक अपने साथी विकास हुड्डा का जन्मदिन मनाने के लिए उरगा स्थित मीरा रिजॉर्ट आए थे। पार्टी के दौरान ही किसी बात को लेकर तुषार ढांडा और उज्जवल दीवान के बीच तीखी बहस हो गई। उस वक्त तो मामला शांत हो गया, लेकिन असली विवाद रिजॉर्ट से बाहर निकलने के बाद शुरू हुआ।

सड़क पर हुआ खूनी खेल

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रिजॉर्ट से चेक-आउट करने के बाद जब सभी दोस्त बाहर सड़क पर जमा हुए, तो तुषार और उज्जवल के बीच दोबारा कहासुनी होने लगी। विवाद इस कदर बढ़ा कि गुस्से से तमतमाया तुषार ढांडा अपनी बोलेरो कैंपर गाड़ी में जाकर बैठ गया। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, उसने रफ्तार बढ़ाकर गाड़ी सीधे उज्जवल दीवान के ऊपर चढ़ा दी। उज्जवल को बुरी तरह कुचलने के बाद आरोपी गाड़ी समेत मौके से रफूचक्कर हो गया।

अस्पताल में तोड़ा दम: घटनास्थल पर मौजूद अन्य दोस्त खून से लथपथ उज्जवल को आनन-फानन में जिला चिकित्सालय, कोरबा लेकर पहुँचे। लेकिन चोटें इतनी गंभीर थीं कि डॉक्टरों ने इलाज के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस की कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही उरगा थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुँचे और मामले की तफ्तीश शुरू की। पुलिस ने आरोपी तुषार ढांडा के खिलाफ हत्या (मर्डर) का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी को पकड़ने के लिए उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

📍

Leave a Comment