Latest News
भारत की थाली का सच: क्या भारत केवल शाकाहारी देश है? BRICS डिनर, राहुल गांधी का दावा और भारतीय खान-पान का इतिहास कैल्शियम स्कोर सही, तो भी दिल की बीमारी का खतरा? जानिए क्या कहती है 10 साल की यह नई रिसर्च कोरबा में आसमान में दिखा अद्भुत नजारा: अर्धचंद्र के ऊपर चमका बेहद खूबसूरत तारा, जानें क्या है इसका खगोलीय सच बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ गणेशोत्सव से पहले कोरबा पुलिस का बड़ा एक्शन: एक ही दिन में 105 अपराधियों पर कार्रवाई, 60 वारंटी भेजे गए जेल अंबिकापुर में छात्र नेता की प्रताड़ना से तंग आकर छात्रा ने की आत्महत्या, आरोपी गिरफ्तार; कांग्रेस ने पार्टी से किया निलंबित
Home » देश » उत्तर भारत को जल्द मिलेगी भीषण गर्मी से राहत, दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में मॉनसून की आहट!

उत्तर भारत को जल्द मिलेगी भीषण गर्मी से राहत, दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में मॉनसून की आहट!

Share:

Monsoon Alert  27 jun: उत्तर भारत के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। भले ही दक्षिण-पश्चिम मॉनसून ने अभी पूरे उत्तर भारत को अपनी चपेट में न लिया हो, लेकिन आने वाले दिनों में रुक-रुक कर होने वाली बारिश से दिल्ली-NCR और आसपास के इलाकों में जारी भीषण गर्मी का दौर खत्म होने वाला है।

Advt

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, अगले कुछ दिनों में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदलने वाला है।

राज्यों के अनुसार मौसम का हाल:

  • दिल्ली-NCR: मौसम विभाग ने 27 जून और फिर 1 से 2 जुलाई के बीच हल्की बारिश की संभावना जताई है। 28 जून से 2. जुलाई के बीच आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। दोपहर में तेज धूप के बाद शाम को धूल भरी हवाएं और बौछारें पड़ने से तापमान में भारी गिरावट आएगी।

  • उत्तर प्रदेश, पंजाब और हरियाणा: इन राज्यों में भी अगले कुछ दिनों में मौसम करवट लेगा और गरज-चमक के साथ बारिश की गतिविधियां शुरू होंगी।

  • राजस्थान: 27 जून को पश्चिमी राजस्थान के जिलों में आंधी-तूफान और बिजली कड़कने का अलर्ट है। वहीं 28 जून से 2 जुलाई के बीच पूरे राजस्थान (पूर्वी और पश्चिमी) में 50 किमी/घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और बारिश होने की उम्मीद है।

  • उत्तराखंड: देवभूमि में 30 जून से 2 जुलाई के बीच भारी आंधी-तूफान और गरज-चमक के साथ मानसूनी बारिश का अनुमान है।

सैटेलाइट तस्वीरों में दिखे घने बादल

IMD ने INSAT-3DS सैटेलाइट से मिली तस्वीरों के हवाले से बताया कि मध्य भारत, बंगाल की खाड़ी, पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत में मॉनसून के घने बादल छाए हुए हैं। अगले 3 से 4 दिनों में गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार और उत्तर प्रदेश के बचे हुए हिस्सों में मॉनसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां पूरी तरह अनुकूल हैं।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है: “मॉनसून का सिस्टम धीरे-धीरे उत्तर की ओर बढ़ रहा है। हालांकि उत्तर-पश्चिम भारत में झमाझम बारिश के लिए जरूरी मौसमी सिस्टम अभी पूरी तरह सक्रिय हो रहे हैं, जिससे जल्द ही राहत की बौछारें पड़ेंगी।”

Leave a Comment

latest news