Latest News
महाराष्ट्र की राजनीति में भूचाल: क्या फिर एक होंगे उद्धव और शिंदे? एक नेता के बयान से सियासी पारे में उबाल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एकता नगर में सरदार पटेल की जयंती पर देश को किया संबोधित, कहा- भारत अब रुकने वाला नहीं छत्तीसगढ़ ने खोया एक जनप्रिय नेता: अहिवारा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा राजकीय सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन CM उमर अब्दुल्ला और वरिष्ठ पत्रकार निधि राजदान बंधे शादी के बंधन में, सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर दी खुशखबरी रामलीला मैदान रैली: राहुल गांधी ने मिंटो रोड से अजमेरी गेट तक पैदल यात्रा का किया आह्वान, दिल्ली पुलिस बोली– ‘नहीं मांगी गई मार्च की अनुमति’ छत्तीसगढ़ में अनोखा मामला: DEO ने थाना प्रभारी को थमाया नोटिस, 7 साल तक जेल में बंद रहा शिक्षक और विभाग को भनक तक नहीं लगी!
Home » राजनीति » CG News:आम जनता के बीच पहुंचे राहुल गांधी , सड़क किनारे ‘चाय का आनंद’ लिया , दुकान पर जुटा कांग्रेस का “दिग्गज कुनबा”

CG News:आम जनता के बीच पहुंचे राहुल गांधी , सड़क किनारे ‘चाय का आनंद’ लिया , दुकान पर जुटा कांग्रेस का “दिग्गज कुनबा”

Share:

रायपुर, । छत्तीसगढ़ में रविवार  को करीब चार घंटे के व्यस्त और ताबड़तोड़ सांगठनिक दौरों के बाद जब लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी रायपुर एयरपोर्ट के लिए रवाना हुए, तो रास्ते में एक बेहद दिलचस्प और आत्मीय नजारा देखने को मिला।(आप पढ़ रहे हैं द खटिया खड़ी न्यूज) राहुल गांधी के इस खास अंदाज ने सोशल मीडिया पर भी खूब सुर्खियां बटोरी हैं।

Advt

आम जनता के बीच पहुंचे राहुल: सड़क किनारे ‘चाय का आनंद’

हमेशा भारी सुरक्षा और वीआईपी प्रोटोकॉल से घिरे रहने वाले राहुल गांधी ने रायपुर एयरपोर्ट पहुंचने से पहले सारा तामझाम किनारे रख दिया। वे सड़क किनारे बनी एक आम चाय की दुकान पर अचानक रुक गए और वहां बड़े ही सादगी भरे अंदाज में चाय की चुस्कियां लीं। (आप पढ़ रहे हैं द खटिया खड़ी न्यूज) राहुल ने आमजनों से भी चर्चा की। एक छोटी बच्ची भी राहुल के पास पहुंची और बातचीत की । आमजनों ने राहुल गांधी को अपने बीच पाकर काफी उत्साहित दिखे। उन्हें भरोसा ही नही हो रहा था की राहुल इस दुकान में आकर चाय पियेंगे।

दुकान पर जुटा छत्तीसगढ़ कांग्रेस का ‘दिग्गज कुनबा’

राहुल गांधी के चाय की दुकान पर रुकते ही वहां छत्तीसगढ़ कांग्रेस के तमाम बड़े नेताओं का जमावड़ा लग गया। चाय की इस चौपाल पर राहुल गांधी के साथ ये दिग्गज नेता मौजूद रहे:

📍सचिन पायलट (प्रदेश प्रभारी)📍दीपक बैज (प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष)📍भूपेश बघेल (पूर्व मुख्यमंत्री)📍चरणदास महंत (नेता प्रतिपक्ष)📍टीएस सिंहदेव (पूर्व डिप्टी सीएम)📍उमेश पटेल (विधायक) सहित अन्य अनेक कांग्रेस नेता भी वहां मौजूद थे।

सियासी गलियारों में चर्चा: नेताओं के साथ सड़क किनारे चाय पीने और  अनौपचारिक बातचीत करने का राहुल गांधी का यह अंदाज कार्यकर्ताओं में जोश भरने और जनता के बीच ‘डाउन टू अर्थ’ (जमीनी नेता) की छवि को मजबूत करने के रूप में देखा जा रहा है।

 📍

latest news