Latest News
गणेशोत्सव जुलूस के दौरान डीजे पर नाचने को लेकर विवाद, चाकूबाजी में 16 वर्षीय किशोर की मौत भारत की थाली का सच: क्या भारत केवल शाकाहारी देश है? BRICS डिनर, राहुल गांधी का दावा और भारतीय खान-पान का इतिहास कैल्शियम स्कोर सही, तो भी दिल की बीमारी का खतरा? जानिए क्या कहती है 10 साल की यह नई रिसर्च कोरबा में आसमान में दिखा अद्भुत नजारा: अर्धचंद्र के ऊपर चमका बेहद खूबसूरत तारा, जानें क्या है इसका खगोलीय सच बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ गणेशोत्सव से पहले कोरबा पुलिस का बड़ा एक्शन: एक ही दिन में 105 अपराधियों पर कार्रवाई, 60 वारंटी भेजे गए जेल
Home » कोरबा » कोरबा : नाबालिग से छेड़छाड़ और मारपीट कर ₹30,000 की लूट, बिलासपुर का आरोपी फरार,पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज

कोरबा : नाबालिग से छेड़छाड़ और मारपीट कर ₹30,000 की लूट, बिलासपुर का आरोपी फरार,पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज

Share:

कोरबा 20 जून । छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक बेहद शर्मनाक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। सीएसईबी चौकी क्षेत्र के कोहड़िया इलाके में एक कलयुगी रिश्तेदार ने न सिर्फ 12 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ छेड़छाड़ और मारपीट की, बल्कि नकली बंदूक दिखाकर डराया और ₹30,000 लूटकर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट (POCSO) सहित गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

Advt

🔹 जमीन का विवाद और बेरहमी से पिटाई

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मुख्य आरोपी बिलासपुर का रहने वाला है और पीड़िता का दूर का रिश्तेदार है। वह पीड़िता के पिता से जमीन के सौदे और पैसों के लेनदेन के सिलसिले में बातचीत करने अपने दो साथियों के साथ कोरबा आया था। कोहड़िया क्षेत्र के पास जंगल किनारे बैठकर जब दोनों पक्ष शराब पी रहे थे, तभी उनके बीच विवाद शुरू हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि आरोपियों ने पीड़िता के पिता की बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे वह मौके पर ही बेहोश हो गए।

🔹 पिता को बचाने आई बेटी से की हैवानियत

पिता की चीख-पुकार सुनकर जब उनकी 12 वर्षीय बेटी वहां पहुंची, तो आरोपियों ने उसे भी नहीं बख्शा। मुख्य आरोपी ने पीड़िता को डराने के लिए नकली गन (बंदूक) तान दी। इसके बाद नाबालिग के साथ छेड़छाड़ की गई और विरोध करने पर उसे बेरहमी से पीटा गया। जाते-जाते आरोपी पिता के बैग में रखे ₹30,000 भी लूटकर रफूचक्कर हो गए।

🔹 मेडिकल जांच में पुष्टि, आरोपियों की तलाश जारी

डरी-सहमी पीड़िता ने हिम्मत दिखाते हुए तुरंत डायल-112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची सीएसईबी चौकी पुलिस ने पीड़िता का बयान दर्ज कर उसे मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा, जहां छेड़छाड़ और मारपीट की पुष्टि हुई है।

“आरोपी पीड़िता का रिश्तेदार है। शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट, लूट, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने जैसी विभिन्न संगीन धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस की टीमें फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हैं और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।” — प्रतीक चतुर्वेदी, सीएसपी, कोरबा

#

Leave a Comment

latest news