Uncategorized
अभिभावक ध्यान दे: छत्तीसगढ़ में शासकीय और निजी स्कूलों के समय में बदलाव किया गया
रायपुर: छत्तीसगढ़ में शिक्षा सत्र 2025-26 का शुभारंभ 16 जून से होने जा रहा है, लेकिन भीषण गर्मी के कारण शासकीय और निजी स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है।

शासकीय विद्यालयों के समय:
- एक पाली वाले विद्यालय: सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक
- दो पाली वाले विद्यालय:
- पहली पाली: सुबह 7:30 बजे से 11:30 बजे तक
- दूसरी पाली: दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक
निजी विद्यालयों के समय:
- प्ले ग्रुप: सुबह 10 बजे से दोपहर 12:20 बजे तक (सोमवार से शुक्रवार)
- नर्सरी से कक्षा 2 तक: सुबह 8:30 बजे से दोपहर 12:20 बजे तक (सोमवार से शुक्रवार)
- कक्षा 3 से 12 तक:
- सोमवार से शुक्रवार: सुबह 7:30 बजे से दोपहर 1:40 बजे तक
- शनिवार: सुबह 7:30 बजे से 11:00 बजे तक
अभिभावकों को सलाह दी जाती है कि वे अपने बच्चों के स्कूल के समय की जानकारी प्राप्त करें, क्योंकि कुछ निजी स्कूलों के समय अलग हो सकते हैं ।