Uncategorized
मरीन ड्राइव पर विवाद: तोड़े घर भड़की राजनीति, कांग्रेस नेता समेत 70 लोग गिरफ्तार
रायगढ़ : केलो नदी के तट पर प्रस्तावित मरीन ड्राइव निर्माण को लेकर रायगढ़ शहर में तनाव गहराता जा रहा हैं। विरोध प्रदर्शन जारी है। रविवार को निगम की तोड़फोड़ कार्रवाई के खिलाफ स्थानीय लोगों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। पुलिस ने 70 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अनिल शुक्ला, पूर्व विधायक प्रकाश नायक और नेता प्रतिपक्ष सलीम नियारिया शामिल हैं।

विरोध प्रदर्शन के कारण:
- प्रशासन ने बीस घरों को गिरा दिया और रविवार को सुबह से ही दोबारा बुलडोजर की कार्यवाही शूट कर दी गई थी। मरीन ड्राइव निर्माण के लिए 295 परिवारों को नोटिस जारी किया गया है, जिनमें से अधिकांश गरीब परिवार हैं।
- स्थानीय लोगों का आरोप है कि प्रशासन उनकी सुनवाई नहीं कर रहा है और जबरन तोड़फोड़ की जा रही है।
प्रशासन की कार्रवाई:
- पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए बल का प्रयोग किया और 70 से अधिक कांग्रेसियों स्थानीय लोगों को गिरफ्तार किया। इन्हें उर्दना बटालियन में बनाए गए अस्थाई जेल में रखा गया है।
- प्रशासन का दावा है कि मरीन ड्राइव निर्माण शहर के विकास के लिए आवश्यक है और सभी प्रभावित लोगों को नोटिस दिए गए हैं।
कांग्रेस का समर्थन:
- कांग्रेस पार्टी ने प्रभावित लोगों के समर्थन में प्रदर्शन किया और प्रशासन पर गरीबों के प्रति अन्याय करने का आरोप लगाया।कांग्रेस शहर अध्यक्ष अनिल शुक्ला ने कहा कि उनका संघर्ष जारी रहेगा ।
- कांग्रेस का कहना है कि मरीन ड्राइव निर्माण के लिए गरीबों के घरों को तोड़ना जरूरी नहीं है और इसके लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जा सकती है ।