Latest News
महाराष्ट्र की राजनीति में भूचाल: क्या फिर एक होंगे उद्धव और शिंदे? एक नेता के बयान से सियासी पारे में उबाल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एकता नगर में सरदार पटेल की जयंती पर देश को किया संबोधित, कहा- भारत अब रुकने वाला नहीं छत्तीसगढ़ ने खोया एक जनप्रिय नेता: अहिवारा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा राजकीय सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन CM उमर अब्दुल्ला और वरिष्ठ पत्रकार निधि राजदान बंधे शादी के बंधन में, सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर दी खुशखबरी रामलीला मैदान रैली: राहुल गांधी ने मिंटो रोड से अजमेरी गेट तक पैदल यात्रा का किया आह्वान, दिल्ली पुलिस बोली– ‘नहीं मांगी गई मार्च की अनुमति’ छत्तीसगढ़ में अनोखा मामला: DEO ने थाना प्रभारी को थमाया नोटिस, 7 साल तक जेल में बंद रहा शिक्षक और विभाग को भनक तक नहीं लगी!
Home » छत्तीसगढ़ » छत्तीसगढ़: पूर्व कांग्रेस नेता ने की खुदकुशी, गौठान परिसर में फंदे पर लटका मिला शव

छत्तीसगढ़: पूर्व कांग्रेस नेता ने की खुदकुशी, गौठान परिसर में फंदे पर लटका मिला शव

Share:

कांकेर, 02 जून। छत्तीसगढ़ के कांकेर शहर से एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह शहर के संजय नगर स्थित गौठान परिसर में पूर्व कांग्रेस नेता नवाज अली का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। सुबह-सुबह इस घटना की खबर फैलते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और देखते ही देखते मौके पर भारी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई।

Advt

हाल ही में जेल से आए थे बाहर

मिली जानकारी के मुताबिक, नवाज अली कुछ समय पहले ही जेल से रिहा होकर बाहर आए थे। दरअसल, कुछ महीने पहले कोंडागांव क्षेत्र में एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई थी, जिसमें आरोप था कि नवाज अली की कार की टक्कर से एक पंचायत सचिव गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इलाज के दौरान अस्पताल में पंचायत सचिव की मौत हो गई थी, जिसके बाद पुलिस ने नवाज अली के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया था।

जांच में जुटी पुलिस, सुसाइड नोट नहीं मिला

जेल से रिहा होने के कुछ ही समय बाद नवाज अली ने यह आत्मघाती कदम उठा लिया। हालांकि, घटनास्थल से पुलिस को अब तक कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।

पुलिस की कार्रवाई: सूचना मिलते ही पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। शव को फंदे से नीचे उतारकर पंचनामा तैयार किया गया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

फिलहाल आत्महत्या के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मृतक के परिजनों और उनके करीबी लोगों से पूछताछ कर रही है ताकि आत्मघाती कदम उठाने की असली वजह सामने आ सके। इस घटना के बाद से नवाज अली के परिवार और समर्थकों में शोक की लहर है।

latest news