Latest News
महाराष्ट्र की राजनीति में भूचाल: क्या फिर एक होंगे उद्धव और शिंदे? एक नेता के बयान से सियासी पारे में उबाल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एकता नगर में सरदार पटेल की जयंती पर देश को किया संबोधित, कहा- भारत अब रुकने वाला नहीं छत्तीसगढ़ ने खोया एक जनप्रिय नेता: अहिवारा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा राजकीय सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन CM उमर अब्दुल्ला और वरिष्ठ पत्रकार निधि राजदान बंधे शादी के बंधन में, सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर दी खुशखबरी रामलीला मैदान रैली: राहुल गांधी ने मिंटो रोड से अजमेरी गेट तक पैदल यात्रा का किया आह्वान, दिल्ली पुलिस बोली– ‘नहीं मांगी गई मार्च की अनुमति’ छत्तीसगढ़ में अनोखा मामला: DEO ने थाना प्रभारी को थमाया नोटिस, 7 साल तक जेल में बंद रहा शिक्षक और विभाग को भनक तक नहीं लगी!
Home » Uncategorized » छत्तीसगढ़: कोरबा में कुदरत का कहर, आंधी-तूफान के बीच पेड़ की डाल गिरने से तीन मासूमों की दर्दनाक मौत

छत्तीसगढ़: कोरबा में कुदरत का कहर, आंधी-तूफान के बीच पेड़ की डाल गिरने से तीन मासूमों की दर्दनाक मौत

Share:

पाली/कोरबा 30 मई। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक बेहद दर्दनाक और दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। पाली थाना क्षेत्र के ग्राम पहाड़गांव में शनिवार दोपहर आए अचानक तेज आंधी-तूफान और मूसलाधार बारिश ने तीन हंसते-खेलते परिवारों के चिराग हमेशा के लिए बुझा दिए।

Advt

बारिश से बचने पेड़ के नीचे छिपे थे बच्चे

मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार दोपहर अचानक मौसम का मिजाज बिगड़ गया। तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश होने लगी। घर के पास ही खेल रहे तीन बच्चे खुद को भीगने से बचाने के लिए पास में ही मौजूद एक विशाल पेड़ के नीचे जाकर खड़े हो गए। इसी बीच आंधी के एक तेज झोंके ने पेड़ की भारी-भरकम डाल (डंगाल) को तोड़ दिया, जो सीधे बच्चों के ऊपर जा गिरी। तीनों बच्चे उसके मलबे में दब गए।

मदद मिलने तक टूट चुकी थीं सांसें

चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर दौड़े। भारी मशक्कत के बाद बच्चों को मलबे से बाहर निकाला गया और तुरंत पाली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) ले जाया गया। लेकिन कुदरत का यह प्रहार इतना घातक था कि एक बच्चे ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया, वहीं अन्य दो बच्चों की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।

मृतक बच्चों की पहचान:

  • दिनेश तिर्की (उम्र – 16 वर्ष)

  • शिवराम टेकाम (उम्र – 14 वर्ष)

  • कमलेश बड़ा (उम्र – 18 वर्ष)

प्रशासनिक अमला मौके पर, पूरे क्षेत्र में पसरा मातम घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस भयानक हादसे के बाद से पूरे इलाके में सन्नाटा पसरा हुआ है और अस्पताल पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

 📍

latest news