Latest News
गणेशोत्सव जुलूस के दौरान डीजे पर नाचने को लेकर विवाद, चाकूबाजी में 16 वर्षीय किशोर की मौत भारत की थाली का सच: क्या भारत केवल शाकाहारी देश है? BRICS डिनर, राहुल गांधी का दावा और भारतीय खान-पान का इतिहास कैल्शियम स्कोर सही, तो भी दिल की बीमारी का खतरा? जानिए क्या कहती है 10 साल की यह नई रिसर्च कोरबा में आसमान में दिखा अद्भुत नजारा: अर्धचंद्र के ऊपर चमका बेहद खूबसूरत तारा, जानें क्या है इसका खगोलीय सच बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ गणेशोत्सव से पहले कोरबा पुलिस का बड़ा एक्शन: एक ही दिन में 105 अपराधियों पर कार्रवाई, 60 वारंटी भेजे गए जेल
Home » Uncategorized » उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने खुद ‘पीड़ित’ बनकर किया डायल-112 का औचक निरीक्षण, बेमेतरा हाईवे पर परखा रिस्पॉन्स टाइम

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने खुद ‘पीड़ित’ बनकर किया डायल-112 का औचक निरीक्षण, बेमेतरा हाईवे पर परखा रिस्पॉन्स टाइम

Share:

रायपुर/बेमेतरा 25 मई : छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने आज सुरक्षा और आपातकालीन सेवाओं की तत्परता जांचने के लिए एक अनोखी पहल की। रायपुर से कवर्धा जाते समय उन्होंने बेमेतरा के पास हाईवे पर रुककर ‘डायल-112 नेक्स्ट जेन’ सेवा की कार्यप्रणाली का औचक निरीक्षण किया।

Advt

सेवा की त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता (रिस्पॉन्स टाइम) को परखने के लिए उप मुख्यमंत्री ने खुद एक आम नागरिक की तरह डायल-112 पर कॉल किया। उन्होंने फोन पर मारपीट और सड़क दुर्घटना का पीड़ित बनकर अपनी शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद वे पास के ही एक ढाबे पर रुककर पुलिस वाहन के आने का इंतजार करने लगे। निर्धारित समय के भीतर ही डायल-112 की टीम मौके पर पहुंच गई, जिसे देख अधिकारी भी हैरान रह गए।

तकनीकी सुविधाओं का बारीकी से लिया जायजा टीम के मौके पर पहुँचने के बाद उप मुख्यमंत्री ने वाहन और उससे जुड़ी सभी आपातकालीन व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से वाहन में उपलब्ध संचार व्यवस्था, लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस और इसमें इस्तेमाल हो रही कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) आधारित स्थान पहचान तकनीक की जानकारी ली। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि आम नागरिकों को हर हाल में त्वरित और प्रभावी सहायता मिलनी चाहिए।

क्या है ‘नेक्स्ट जेन सीजी डायल-112’? गौरतलब है कि बीते 18 मई को ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 400 ‘नेक्स्ट जेन सीजी डायल-112’ वाहनों को हरी झंडी दिखाई थी। इस नई और उन्नत व्यवस्था में पुलिस, एम्बुलेंस, अग्निशमन और महिला हेल्पलाइन को एक ही एकीकृत मंच पर लाया गया है। विशेषकर महिला सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इन वाहनों में पैनिक बटन और विशेष निगरानी सुविधाएं भी जोड़ी गई हैं।

📍

Leave a Comment

latest news