Latest News
भारत की थाली का सच: क्या भारत केवल शाकाहारी देश है? BRICS डिनर, राहुल गांधी का दावा और भारतीय खान-पान का इतिहास कैल्शियम स्कोर सही, तो भी दिल की बीमारी का खतरा? जानिए क्या कहती है 10 साल की यह नई रिसर्च कोरबा में आसमान में दिखा अद्भुत नजारा: अर्धचंद्र के ऊपर चमका बेहद खूबसूरत तारा, जानें क्या है इसका खगोलीय सच बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ गणेशोत्सव से पहले कोरबा पुलिस का बड़ा एक्शन: एक ही दिन में 105 अपराधियों पर कार्रवाई, 60 वारंटी भेजे गए जेल अंबिकापुर में छात्र नेता की प्रताड़ना से तंग आकर छात्रा ने की आत्महत्या, आरोपी गिरफ्तार; कांग्रेस ने पार्टी से किया निलंबित
Home » कोरबा » ‘स्वच्छ भारत’ का अनोखा ‘बिजनेस मॉडल’: ससुर-जेठ ने बेच डाला बहू का सरकारी शौचालय, अब खुले में जाने की दे रहे धमकी!

‘स्वच्छ भारत’ का अनोखा ‘बिजनेस मॉडल’: ससुर-जेठ ने बेच डाला बहू का सरकारी शौचालय, अब खुले में जाने की दे रहे धमकी!

Share:

कोरबा 25 मई । देश में जमीन, मकान, दुकान और गाड़ी बिकने की खबरें तो रोज आती हैं, लेकिन छत्तीसगढ़ के कोरबा में ‘बिजनेस’ का एक ऐसा अनोखा और क्रांतिकारी मॉडल सामने आया है, जिसे सुनकर साक्षात शौचालय पुरुष (पैडमैन की तर्ज पर) भी अपना सिर पकड़ लें।/आप पढ़ रहे हैं द खटिया खड़ी न्यूज/ यहाँ एक संस्कारी ससुर और तेजस्वी जेठ ने मिलकर अपनी ही बहू के नाम पर बने सरकारी शौचालय को ‘फॉर सेल’ का बोर्ड लगाकर किसी और को बेच दिया!

Advt

जी हाँ, आपने बिल्कुल सही पढ़ा। जब सरकार ने ‘घर-घर शौचालय’ योजना के तहत बहू के नाम पर इज्जतघर बनवाया, तो ससुर सुबोध  और जेठ रंजीत    को उसमें ‘इज्जत’ से ज्यादा ‘मुनाफा’ नजर आया। / आप पढ़ रहे हैं द खटिया खड़ी न्यूज/उन्होंने आव देखा न ताव, शौचालय का सौदा कर डाला। अब जब माल बिक चुका है, तो जाहिर है ‘कस्टमर’ को पजेशन भी देना था। इसलिए अब बहुओं के लिए इस शौचालय के दरवाजे हमेशा के लिए बंद हो चुके हैं।

“हमारा टॉयलेट क्यों यूज किया?”

जब पीड़ित बहुओं ने मजबूरी में ससुर जी के पर्सनल शौचालय का रुख किया, तो वहाँ भी ‘हाउसफुल’ और ‘नो एंट्री’ का बोर्ड लगा दिया गया। ससुर और जेठ भड़क उठे कि “तुम लोग अलग रहते हो, तो हमारे वीआईपी शौचालय में कदम कैसे रखा? अपनी व्यवस्था खुद करो।” / आप पढ़ रहे हैं द खटिया खड़ी न्यूज/

जब बहुओं ने कहा कि “अच्छा ठीक है, हमें दूसरा शौचालय बनाने के लिए थोड़ी सी जमीन ही दे दो,” तो ससुर जी ने साफ कह दिया— “जगह तो छोड़ो, एक इंच मिट्टी न दें, तुम्हें जो करना है कर लो!”

पानी भरने पर भी ‘महाभारत’

शौचालय बेचने से जब मन नहीं भरा, तो ससुर पक्ष ने दूसरी बहू नेहा देवी को निशाना बनाया। नल से दो बाल्टी पानी क्या भर लिया, मानो उन्होंने ससुर जी की जायदाद अपने नाम करवा ली हो। आप पढ़ रहे हैं द खटिया खड़ी न्यूज/ पानी भरने की बात पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकियाँ ऐसे दी गईं, जैसे पानी नहीं, कोई परमाणु समझौता हो रहा हो।

आखिरकार ‘सिंहासन’ डोला और पुलिस आई!

सास गिरजा देवी और जेठानी मीरा देवी ने भी इस पारिवारिक ‘शौचालय संग्राम’ में बैकग्राउंड म्यूजिक और सपोर्टिंग रोल बखूबी निभाया। आखिरकार, रोज-रोज के इस ‘टॉयलेट-एक प्रेमकथा’ के विलेन वर्जन से तंग आकर बहुओं ने सिविल लाइन थाना रामपुर का रुख किया।

पुलिस भी ससुर-जेठ की इस ‘क्रिएटिविटी’ को देखकर हैरान रह गई। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी ससुर सुबोध , जेठ रंजीत सिंह, सास गिरजा देवी और जेठानी मीरा देवी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296, 3(5), और 351(3) के तहत एफआईआर का ‘गिफ्ट’ थमा दिया है। अब देखना यह है कि दूसरों का शौचालय बेचने वाले ये महारथी, जेल के शौचालय का उपयोग कब से शुरू करते हैं!

📍

Leave a Comment

latest news