दुर्ग, 22 मई। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। मोहन नगर थाना क्षेत्र के आर्य नगर इलाके में एक ही परिवार के चार लोगों की लाश मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतकों में पति-पत्नी और उनके दो मासूम बच्चे शामिल हैं।
Advt

मृतकों की पहचान
पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान गोविंद साहू (45 वर्ष) – पिता ,चंचल साहू (40 वर्ष) – माता , दृष्णा साहू (13 वर्ष) – बेटी ,यशांत साहू (11 वर्ष) – बेटा के रूप में हुई हैं
घटना का विवरण
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, गोविंद साहू और उनकी पत्नी चंचल साहू के शव कमरे में फांसी के फंदे से लटके मिले, जबकि दोनों बच्चों के शव बिस्तर पर पड़े हुए थे। शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि पति-पत्नी ने पहले अपने दोनों बच्चों की हत्या की और बाद में खुद आत्महत्या कर ली।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई: घटना की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। पुलिस अधीक्षक (SP) विजय अग्रवाल समेत एफएसएल (FSL) की टीम और वरिष्ठ अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और बारीकी से जांच शुरू की।
सुसाइड नोट में आर्थिक तंगी का जिक्र
पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। शुरुआती जानकारी के अनुसार:
-
नोट में पारिवारिक विवाद और आर्थिक तंगी का जिक्र किया गया है।
-
आसपास के लोगों से पूछताछ में भी यह सामने आया है कि परिवार पिछले कुछ समय से गंभीर आर्थिक और मानसिक तनाव से गुजर रहा था।
वर्तमान स्थिति: फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। घटना की असल वजह का पता लगाने के लिए सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।








