Latest News
झुंझुनू हादसा: करंट की चपेट में आने से 8 मजदूरों की दर्दनाक मौत, प्रधानमंत्री और सीएम ने जताया गहरा शोक ममता बनर्जी का बदला राजनीतिक अंदाज: दिल्ली की रैली में सोनिया गांधी को बताया अपनी नेता, विपक्षी समीकरणों पर टकटकी ‘ये हिंदुस्तान आपके अब्बू जान का नहीं…’: रामलीला मैदान रैली पर बीजेपी का राहुल गांधी पर तीखा पलटवार, मेगा रैली को बताया ‘फ्लॉप शो’  वोट बचाओ, देश बचाओ’ के नारे से गूंजा रामलीला मैदान: विपक्ष ने दिखाई एकजुटता, 10 लाख की भीड़ का दावा .. देखें तस्वीर छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस: प्रधानमंत्री मोदी की शुभकामनाओं से मिली नई ऊर्जा, मुख्यमंत्री साय ने जताया आभार कोरबा कलेक्टर ने की बड़ी कार्रवाई: काम में लापरवाही और अनुपस्थिति पर पटवारी निलंबित
Home » छत्तीसगढ़ » रायगढ़: महिला वकील हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी प्रेमी गिरफ्तार

रायगढ़: महिला वकील हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी प्रेमी गिरफ्तार

Share:

 

रायगढ़ 17 मई। जिले के तुमीडीह में हुए चर्चित महिला वकील हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी लोकनाथ पटेल को सक्ती क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। जांच में पता चला है कि आरोपी और मृतका आराधना के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध थे, लेकिन आरोपी के पहले से शादीशुदा होने की सच्चाई सामने आने के बाद दोनों के बीच लगातार विवाद होने लगा था।

Advt

पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने अपनी शादी की बात प्रेमिका से छुपा रखी थी। हाल ही में व्हाट्सएप डीपी में पत्नी की तस्वीर देखने के बाद मृतका को पूरे मामले की जानकारी मिली। इसके बाद आए दिन दोनों के बीच झगड़े होने लगे। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि प्रेमिका उसे कानूनी कार्रवाई में फंसाने की धमकी दे रही थी, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान था।

आरोपी ने हत्या की योजना बनाकर एक दिन पहले प्रेमिका को सक्ती ले जाकर समझाने की कोशिश की और होटल में भी रुका, लेकिन विवाद खत्म नहीं हुआ। अगले दिन वह उसे तुमीडीह के जंगल में ले गया, जहां पहले गला दबाकर हत्या की और फिर पहचान छुपाने के लिए सिर पर पत्थर से वार किया। घटना के बाद आरोपी ने सबूत मिटाने की भी कोशिश की।

पुलिस ने तकनीकी जांच और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

इस घटना के बाद पूरे जिले में आक्रोश का माहौल है। शुक्रवार को जिला अधिवक्ता संघ के अधिवक्ताओं ने मौन जुलूस निकालकर पीड़िता को न्याय दिलाने और दोषी पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। अधिवक्ताओं ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह को ज्ञापन भी सौंपा।

।।।

latest news