Latest News
कोरबा: पूर्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल का केंद्र सरकार पर तीखा हमला; महंगाई, खाद संकट और नीतियों पर उठाए गंभीर सवाल बस्तर में जुटेगी मुख्यमंत्रियों की चौपाल: गृहमंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में होगी मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक कोरबा: विश्व हाइपरटेंशन दिवस पर शिवाय हॉस्पिटल’ की बड़ी पहल, हफ्ते भर मिलेगा मुफ्त परामर्श और रियायती दर पर जांच छत्तीसगढ़ के दिव्यांशु देवांगन ने मिस्र में रचा इतिहास, जूनियर वर्ल्ड कप में वर्ल्ड रिकॉर्ड के साथ जीता गोल्ड मेडल! महिला अधिवक्ता हत्याकांड: रायगढ़ में वकीलों का फूटा गुस्सा, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए निकाला पैदल मार्च हैदराबाद-जयपुर स्पेशल एक्सप्रेस के दो एसी कोचों में लगी भीषण आग, नामपल्ली स्टेशन पर मची भगदड़
Home » खेल » छत्तीसगढ़ के दिव्यांशु देवांगन ने मिस्र में रचा इतिहास, जूनियर वर्ल्ड कप में वर्ल्ड रिकॉर्ड के साथ जीता गोल्ड मेडल!

छत्तीसगढ़ के दिव्यांशु देवांगन ने मिस्र में रचा इतिहास, जूनियर वर्ल्ड कप में वर्ल्ड रिकॉर्ड के साथ जीता गोल्ड मेडल!

Share:

 वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने फोन पर दी बधाई; कहा– “छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं दिव्यांशु”।

रायपुर /रायगढ़, 16 मई: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के होनहार अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज दिव्यांशु देवांगन ने वैश्विक पटल पर भारत का परचम लहराया है। मिस्र की राजधानी काहिरा में आयोजित जूनियर वर्ल्ड कप की 10 मीटर एयर राइफल मिक्स्ड डबल्स स्पर्धा में दिव्यांशु ने न केवल स्वर्ण पदक जीता, बल्कि एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड भी स्थापित किया है।

पूरे प्रदेश के लिए गर्व का क्षण: वित्त मंत्री

दिव्यांशु की इस अभूतपूर्व सफलता पर छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने उन्हें फोन कर व्यक्तिगत रूप से बधाई दी। बातचीत के दौरान उन्होंने इस जीत के महत्व को साझा किया। श्री चौधरी ने कहा कि यह सफलता छत्तीसगढ़ के लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत है। यह साबित करता है कि अटूट संकल्प से इतिहास रचा जा सकता है। उन्होंने खेल को अनुशासन, धैर्य और आत्मविश्वास का सर्वश्रेष्ठ शिक्षक बताया और जोर दिया कि खेलों के माध्यम से ही युवा शक्ति अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश का मान बढ़ा सकती है।

राज्य सरकार का समर्थन और भविष्य की राह वित्त मंत्री ने दिव्यांशु को आश्वासन दिया कि राज्य सरकार प्रदेश की खेल प्रतिभाओं को निखारने और उन्हें हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने विश्वास जताया कि दिव्यांशु भविष्य में भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश और प्रदेश का नाम रोशन करते रहेंगे।

दिव्यांशु ने जताया आभार स्वर्ण पदक विजेता दिव्यांशु देवांगन ने वित्त मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेशवासियों के स्नेह और निरंतर प्रोत्साहन ने ही उन्हें इस मुकाम तक पहुँचाने की ऊर्जा दी है।

।।।

Leave a Comment