Latest News
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला: प्रदेश के 32 नगरीय निकायों में स्थापित होगी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा, ₹10.60 करोड़ मंजूर समाज में डॉक्टर और चार्टर्ड अकाउंटेंट्स दोनों की भूमिका महत्वपूर्ण : राज्यपाल रमेन डेका नकटी ग्राम में अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही को लेकर कांग्रेस निम्न स्तरीय राजनीति कर रही है – डॉ. नवीन मार्कण्डेय रायपुर : 16वें वित्त आयोग की अनुशंसाओं पर राष्ट्रीय कार्यशाला में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा कोरबा: सर्राफा व्यवसायी गोपाल राय सोनी हत्याकांड में तीनों आरोपियों को उम्रकैद, 19 मिनट के खूनी खेल का अदालत ने किया फैसला कोरबा में बर्थडे पार्टी का खूनी अंत: मामूली विवाद में दोस्त ने बोलेरो से कुचलकर ली जान, आरोपी फरार
Home » कोरबा » कोरबा: भारतमाला सड़क पर ‘शॉर्टकट’ का खेल, रेलिंग काटकर बना दिया अवैध ‘टोल नाका’

कोरबा: भारतमाला सड़क पर ‘शॉर्टकट’ का खेल, रेलिंग काटकर बना दिया अवैध ‘टोल नाका’

Share:

कोरबा 15 मई । जहाँ सरकार करोड़ों की लागत से भारतमाला परियोजना के जरिए देश की रफ्तार बढ़ा रही है, वहीं कोरबा के तरदा में कुछ ‘होशियार’ युवाओं ने अपनी कमाई का नया जरिया निकाल लिया है। उरगा-बिलासपुर मार्ग पर सरकारी रेलिंग काटकर और मिट्टी पाटकर एक अवैध रास्ता तैयार किया गया है, जो अब वसूली का अड्डा बन चुका है।

₹100 का ‘अवैध पास’, 24 घंटे वसूली

ग्रामीणों का दावा है कि करीब 15 युवकों की टोली ने हाईवे पर अपना कब्जा जमा लिया है। कुसमुंडा से रायगढ़ की ओर जाने वाले कोयला लदे भारी वाहनों को इस शॉर्टकट का लालच दिया जाता है। बदले में हर ड्राइवर से ₹100 की सीधी वसूली की जा रही है। आंकड़ों की मानें तो रोज 150 से ज्यादा गाड़ियां इस ‘प्राइवेट शॉर्टकट’ का इस्तेमाल कर रही हैं।

हादसों को दावत: बांस-बल्ली के भरोसे सुरक्षा

यह केवल वसूली का मामला नहीं, बल्कि जानमाल के खतरे से भी जुड़ा है:

  • अनियंत्रित वाहन: हाल ही में एक कार इस रास्ते पर पलटते-पलटते बची, जिसे जैसे-तैसे बांस के सहारे रोका गया।

  • भारी वाहनों का दबाव: अब 18 चक्का ट्रेलर भी गांव की गलियों की ओर मुड़ने लगे हैं, जिससे किसी भी वक्त बड़ी दुर्घटना हो सकती है।

  • सरकारी संपत्ति को नुकसान: नेशनल हाईवे की रेलिंग को काटकर सार्वजनिक संपत्ति को खुलेआम नुकसान पहुँचाया गया है।

ग्रामीणों की पुकार: “प्रशासन गहरी नींद में है और यहाँ माफिया राज चल रहा है। अगर जल्द ही इस अवैध कटिंग पॉइंट को बंद नहीं किया गया, तो गांव की सड़कों का नामोनिशान मिट जाएगा और कोई बड़ा हादसा हो जाएगा।”

प्रशासन के लिए अब यह चुनौती है कि वह इन ‘जुगाड़ू लुटेरों’ पर कब नकेल कसता है और इस अवैध मार्ग को स्थायी रूप से कब बंद करता है।

।।।

Leave a Comment