Latest News
गणेशोत्सव जुलूस के दौरान डीजे पर नाचने को लेकर विवाद, चाकूबाजी में 16 वर्षीय किशोर की मौत भारत की थाली का सच: क्या भारत केवल शाकाहारी देश है? BRICS डिनर, राहुल गांधी का दावा और भारतीय खान-पान का इतिहास कैल्शियम स्कोर सही, तो भी दिल की बीमारी का खतरा? जानिए क्या कहती है 10 साल की यह नई रिसर्च कोरबा में आसमान में दिखा अद्भुत नजारा: अर्धचंद्र के ऊपर चमका बेहद खूबसूरत तारा, जानें क्या है इसका खगोलीय सच बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ गणेशोत्सव से पहले कोरबा पुलिस का बड़ा एक्शन: एक ही दिन में 105 अपराधियों पर कार्रवाई, 60 वारंटी भेजे गए जेल
Home » देश » शुभेंदु अधिकारी के पीए हत्याकांड का मुख्य शूटर अयोध्या से गिरफ्तार

शुभेंदु अधिकारी के पीए हत्याकांड का मुख्य शूटर अयोध्या से गिरफ्तार

Share:

कोलकाता/अयोध्या 11 मई : पश्चिम बंगाल के चर्चित चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में कोलकाता पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। मामले में फरार चल रहे मुख्य शूटर राज सिंह को उत्तर प्रदेश के अयोध्या से गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी मूल रूप से यूपी के बलिया का रहने वाला है और अपनी पहचान छिपाकर अयोध्या में शरण लिए हुए था।

बक्सर में रची गई थी हत्या की साजिश पुलिस जांच में यह सनसनीखेज खुलासा हुआ है कि चंद्रनाथ रथ की हत्या की पूरी प्लानिंग बिहार के बक्सर में तैयार की गई थी। आरोपी राज सिंह लंबे समय से बक्सर में ही रह रहा था। पुलिस अब इस बात की तफ्तीश कर रही है कि इस हत्याकांड का असली मास्टरमाइंड कौन है और शूटरों को सुपारी किसने दी थी।

अब तक तीन गिरफ्तारियां इस हाई-प्रोफाइल मामले में अब तक कुल तीन शूटरों को दबोचा जा चुका है, जिनमें से दो बिहार के बक्सर के निवासी हैं। मोबाइल लोकेशन और तकनीकी सर्विलांस की मदद से कोलकाता पुलिस की टीम ने अयोध्या पुलिस के सहयोग से घेराबंदी कर राज सिंह को पकड़ा। फिलहाल पुलिस उसे ट्रांजिट रिमांड पर लेकर पश्चिम बंगाल रवाना हो गई है।

क्या है पूरा मामला? पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी के करीबी और उनके पीए चंद्रनाथ रथ की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना के बाद बंगाल में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई थी और भाजपा ने इसे एक सुनियोजित राजनीतिक हत्या करार दिया था। कोलकाता पुलिस जल्द ही प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले के बड़े खुलासे कर सकती है।

Leave a Comment

latest news