Latest News
‘पुष्पा’ का द एंड! नेपाल बॉर्डर से धरा गया TMC का ‘दबंग’ जहांगीर खान, शुभेंदु के खौफ से छोड़ा था मैदान मुंबई एयरपोर्ट पर DRI का बड़ा एक्शन: ‘ऑपरेशन गोल्डन नेक्सस’ में 5 करोड़ का सोना ज़ब्त, इंटरनेशनल सिंडिकेट के 7 सदस्य गिरफ्तार साय कैबिनेट की महाबैठक कल: 5 लाख सरकारी कर्मचारियों को मिल सकती है कैशलेस इलाज की ‘महा-सौगात’! वेदांता पावर प्लांट के बाहर ठेका श्रमिकों का हल्लाबोल: बॉयलर हादसे के बाद 200 से अधिक कर्मचारियों को निकालने का आरोप फीफा वर्ल्ड कप 2026: तमाम भू-राजनीतिक तनावों और वीजा अड़चनों को पछाड़ मेक्सिको पहुंची ईरानी फुटबॉल टीम चुनावी हार के बाद विपक्षी एकजुटता की परीक्षा: मतभेदों के बीच आज दिल्ली में बैठेगा ‘INDIA’ गठबंधन
Home » छत्तीसगढ़ » बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ में बहाल हुए IFS मनीष कश्यप, सचिव से ‘अभद्र व्यवहार’ के आरोप में हुए थे सस्पेंड

बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ में बहाल हुए IFS मनीष कश्यप, सचिव से ‘अभद्र व्यवहार’ के आरोप में हुए थे सस्पेंड

Share:

नवा रायपुर 20 अप्रैल । छत्तीसगढ़ शासन ने भारतीय वन सेवा (IFS) के अधिकारी  मनीष कश्यप को तत्काल प्रभाव से बहाल कर दिया है। सोमवार को मंत्रालय (महानदी भवन) से वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा इसकी आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है। बता दें कि श्री कश्यप को अनुशासनहीनता और उच्चाधिकारी से दुर्व्यवहार के गंभीर आरोपों के चलते निलंबित किया गया था।

Advt

क्यों हुए थे सस्पेंड?

आदेश के मुताबिक, मामला केंद्र सरकार द्वारा ली जाने वाली ‘Deregulation’ संबंधी एक बैठक की तैयारियों से जुड़ा था। मनीष कश्यप (तत्कालीन उप वन संरक्षक, मनेंद्रगढ़) को जब इस संबंध में विभाग के सचिव ने फोन पर संपर्क किया, तब उन पर सचिव के साथ ‘अभद्र व्यवहार’ करने का आरोप लगा। इसी अनुशासनहीनता के कारण अखिल भारतीय सेवा (अनुशासन एवं अपील) नियम, 1969 के तहत उन्हें 9 फरवरी 2026 को निलंबित कर दिया गया था।

बहाली के आदेश जारी

विभाग द्वारा जारी ताजा आदेश (दिनांक 16/04/2026) के अनुसार, राज्य शासन ने अब निलंबित चल रहे श्री मनीष कश्यप को बहाल करने का निर्णय लिया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि उनके निलंबन अवधि का निराकरण नियमानुसार पृथक से किया जाएगा। वर्तमान में उनकी बहाली तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है।

यह आदेश छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से अवर सचिव डी.आर. चंद्रवंशी द्वारा डिजिटल हस्ताक्षर के साथ जारी किया गया है। प्रशासनिक गलियारों में इस बहाली को लेकर चर्चाएं तेज हैं, क्योंकि यह सीधे तौर पर सचिव स्तर के अधिकारी से जुड़े विवाद का मामला था।

।।।

Leave a Comment