Uncategorized
BJP से निष्कासित नूतन सिंह ठाकुर की प्रतिक्रिया आई सामने..
कोरबा:नवनिर्वाचित निगम सभापति नूतन सिंह ठाकुर का अपने निष्कासन के संबंध में कहना है कि भाजपा से निष्कासन का समाचार मिडिया के माध्यम से मिला है। पार्टी नोटिस देती तो जरूर बताता कि हितानंद अग्रवाल जी को पार्षदो ने क्यों पसंद नहीं किया। मैं भाजपा का छोटा कार्यकर्ता हूं और रहूंगा। 33 भाजपा पार्षदो ने सभापति के लिए मुझे जनादेश दिया है। सभापति के रूप में निगम के 67 पार्षदो के हितों की रक्षा करने, कोरबा शहर का चौतरफा विकास करने तथा नियमों के अनुसार निगम को चलाने का दायित्व पूरी निष्ठा से पूरा करता रहुंगा।
