Latest News
भारत की थाली का सच: क्या भारत केवल शाकाहारी देश है? BRICS डिनर, राहुल गांधी का दावा और भारतीय खान-पान का इतिहास कैल्शियम स्कोर सही, तो भी दिल की बीमारी का खतरा? जानिए क्या कहती है 10 साल की यह नई रिसर्च कोरबा में आसमान में दिखा अद्भुत नजारा: अर्धचंद्र के ऊपर चमका बेहद खूबसूरत तारा, जानें क्या है इसका खगोलीय सच बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ गणेशोत्सव से पहले कोरबा पुलिस का बड़ा एक्शन: एक ही दिन में 105 अपराधियों पर कार्रवाई, 60 वारंटी भेजे गए जेल अंबिकापुर में छात्र नेता की प्रताड़ना से तंग आकर छात्रा ने की आत्महत्या, आरोपी गिरफ्तार; कांग्रेस ने पार्टी से किया निलंबित
Home » शिक्षात्मक » शिक्षण » छत्तीसगढ़ प्री-पॉलीटेक्निक प्रवेश परीक्षा (PPT) 2026: ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू

छत्तीसगढ़ प्री-पॉलीटेक्निक प्रवेश परीक्षा (PPT) 2026: ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू

Share:

रायपुर, 01 अप्रैल 2026 : छत्तीसगढ़ के शासकीय और निजी पॉलीटेक्निक संस्थानों में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली प्री-पॉलीटेक्निक प्रवेश परीक्षा (PPT) 2026 का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। संचालनालय तकनीकी शिक्षा के निर्देशानुसार, इच्छुक अभ्यर्थी व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Advt.

महत्वपूर्ण तिथियाँ और जानकारी:

  • आवेदन प्रारंभ: 25 मार्च 2026

  • आवेदन की अंतिम तिथि: 17 अप्रैल 2026 (सायं 5:00 बजे तक)

  • त्रुटि सुधार: 18 अप्रैल से 20 अप्रैल 2026 तक

  • प्रवेश पत्र जारी होने की तिथि: 27 अप्रैल 2026 (संभावित)

  • परीक्षा तिथि: 07 मई 2026 (गुरुवार)

  • परीक्षा का समय: सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:15 बजे तक

  • परीक्षा केंद्र: राज्य के सभी 33 जिला मुख्यालयों में

मुख्य निर्देश:

  1. आवेदन कैसे करें: अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाकर अपना फॉर्म भर सकते हैं।

  2. परीक्षा शुल्क: आवेदन के समय शुल्क का ऑनलाइन भुगतान अनिवार्य है। शासन के नियमानुसार, छत्तीसगढ़ के स्थानीय निवासी अभ्यर्थियों का शुल्क परीक्षा में शामिल होने के बाद उनके उसी बैंक खाते में वापस (Refund) कर दिया जाएगा जिससे भुगतान किया गया था।

  3. विस्तृत जानकारी: पात्रता, पाठ्यक्रम और अन्य निर्देशों के लिए अभ्यर्थी नियमित रूप से व्यापम की वेबसाइट का अवलोकन करते रहें।


।।।

Leave a Comment

latest news