Latest News
भारत की थाली का सच: क्या भारत केवल शाकाहारी देश है? BRICS डिनर, राहुल गांधी का दावा और भारतीय खान-पान का इतिहास कैल्शियम स्कोर सही, तो भी दिल की बीमारी का खतरा? जानिए क्या कहती है 10 साल की यह नई रिसर्च कोरबा में आसमान में दिखा अद्भुत नजारा: अर्धचंद्र के ऊपर चमका बेहद खूबसूरत तारा, जानें क्या है इसका खगोलीय सच बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ गणेशोत्सव से पहले कोरबा पुलिस का बड़ा एक्शन: एक ही दिन में 105 अपराधियों पर कार्रवाई, 60 वारंटी भेजे गए जेल अंबिकापुर में छात्र नेता की प्रताड़ना से तंग आकर छात्रा ने की आत्महत्या, आरोपी गिरफ्तार; कांग्रेस ने पार्टी से किया निलंबित
Home » कोरबा » कोरबा: पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा में 543 लोगों की ‘घर वापसी’, मोहम्मद अनवर बने आदर्श दास

कोरबा: पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा में 543 लोगों की ‘घर वापसी’, मोहम्मद अनवर बने आदर्श दास

Share:

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के बांकीमोंगरा स्थित ग्राम ढपढप में आयोजित श्री हनुमंत कथा के चौथे दिन मंगलवार को एक बड़ा ‘घर वापसी’ कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस विशेष आयोजन में बेमेतरा जिले के कोदवा निवासी मोहम्मद अनवर अली ने अपने पूरे परिवार के साथ स्वेच्छा से सनातन धर्म स्वीकार किया।

धर्म परिवर्तन के पश्चात मोहम्मद अनवर अली का नया नाम आदर्श दास रखा गया है। उनके साथ उनकी पत्नी हसीना और उनके दो बेटों, सैफ अली और शमद खान ने भी हिंदू धर्म अपनाया। कथा वाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (बागेश्वर धाम) ने मंच पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच गंगाजल छिड़ककर परिवार का शुद्धिकरण किया। उन्होंने पूरे परिवार का तिलक वंदन कर और पटुका पहनाकर उन्हें आशीर्वाद दिया।

आदर्श दास (पूर्व नाम अनवर) ने इस अवसर पर कहा कि बचपन से ही उनका झुकाव और जुड़ाव हिंदू समाज व संस्कृति के प्रति रहा है, जिसके चलते उन्होंने सपरिवार यह निर्णय लिया। पंडित शास्त्री ने उनके इस कदम की सराहना की और समाज से इस परिवार के सहयोग का आह्वान किया।

मंगलवार को आयोजित इस वृहद कार्यक्रम में  बताया गया की कुल 543 लोगों की सनातन धर्म में वापसी कराई गई। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

।।।

Leave a Comment

latest news