कोरबा। आज प्रातः 11:00 बजे कोरबा रेलवे स्टेशन पर भक्ति और उत्साह का माहौल नजर आया, जब पूर्व महापौर रेणु अग्रवाल ने 40 तीर्थयात्रियों के एक जत्थे को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। राधाकृष्ण महिला समिति, परसाभाटा बाल्को नगर द्वारा आयोजित इस तीर्थयात्रा दल को विधिवत रूप से विदाई दी गई।
इस विशेष अवसर पर रेणु अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर श्रद्धालुओं के दल को वृंदावन धाम एवं अन्य प्रमुख धार्मिक स्थलों की पावन यात्रा हेतु प्रस्थान कराया। यह यात्रा भगवान श्रीकृष्ण की लीलास्थली वृंदावन सहित आसपास के अन्य महत्वपूर्ण धार्मिक स्थलों के दर्शन एवं आध्यात्मिक अनुभूति के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है। आयोजन का लक्ष्य श्रद्धालुओं को धार्मिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक ऊर्जा प्रदान करना है।
तीर्थयात्रियों को शुभकामनाएं देते हुए रेणु अग्रवाल ने कहा कि यह यात्रा सभी के जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि का संचार करे। उन्होंने कामना की कि सभी श्रद्धालु सुरक्षित एवं मंगलमय यात्रा पूर्ण कर पुनः अपने घर लौटें और अपने अनुभवों से समाज में सकारात्मक संदेश प्रसारित करें। राधाकृष्ण महिला समिति के इस प्रयास की सराहना करते हुए उन्होंने इसे समाज में धार्मिक आस्था और एकजुटता को बढ़ावा देने वाला कदम बताया।
इस अवसर पर तीर्थयात्रियों का उत्साहवर्धन करने के लिए कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश राठौर, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष कुसुम द्विवेदी, युवा कांग्रेस अध्यक्ष राकेश पंकज, पूर्व जिलाध्यक्ष सपना चौहान, पार्षद रवि चंदेल, पालूराम साहू, सुखसागर निर्मलकर, बद्रिकिरण, पूर्व पार्षद महेश अग्रवाल, रामगोपाल यादव, मनीष शर्मा, एफ डी मानिकपुरी, रवि खूंटे, गणेश दस महंत, जवाहर निर्मलकर, गिरधारीलाल बरेठ, संसद प्रतिनिधि महेंद्र थवाईत, बनवारी पाहुजा, सुनील निर्मलकर, शहजाद खान, टेकराम श्रीवास, सांता मांडवी, लक्ष्मी मरकाम, शालू पनरिया और माधुरी ध्रुव सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति अपने मित्रों के साथ उपस्थित रहे।
।।।








