Latest News
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला: प्रदेश के 32 नगरीय निकायों में स्थापित होगी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा, ₹10.60 करोड़ मंजूर समाज में डॉक्टर और चार्टर्ड अकाउंटेंट्स दोनों की भूमिका महत्वपूर्ण : राज्यपाल रमेन डेका नकटी ग्राम में अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही को लेकर कांग्रेस निम्न स्तरीय राजनीति कर रही है – डॉ. नवीन मार्कण्डेय रायपुर : 16वें वित्त आयोग की अनुशंसाओं पर राष्ट्रीय कार्यशाला में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा कोरबा: सर्राफा व्यवसायी गोपाल राय सोनी हत्याकांड में तीनों आरोपियों को उम्रकैद, 19 मिनट के खूनी खेल का अदालत ने किया फैसला कोरबा में बर्थडे पार्टी का खूनी अंत: मामूली विवाद में दोस्त ने बोलेरो से कुचलकर ली जान, आरोपी फरार
Home » राजनीति » छत्तीसगढ़ में ‘तेल’ पर संग्राम: साय का धन्यवाद, बघेल का ‘लानत’ तंज और ओपी चौधरी का करारा पलटवार

छत्तीसगढ़ में ‘तेल’ पर संग्राम: साय का धन्यवाद, बघेल का ‘लानत’ तंज और ओपी चौधरी का करारा पलटवार

Share:

रायपुर , छत्तीसगढ़ : केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल-डीजल की एक्साइज ड्यूटी में कटौती के फैसले ने छत्तीसगढ़ के सियासी गलियारों में हलचल तेज कर दी है। इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री के बीच सोशल मीडिया पर तीखी जुबानी जंग छिड़ गई है।

विवाद की शुरुआत: साय का धन्यवाद और बघेल का तंज

मामले की शुरुआत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा केंद्र सरकार के फैसले का स्वागत करने और प्रधानमंत्री को धन्यवाद देने वाली पोस्ट से हुई। इस पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हमला बोलते हुए कहा कि इस कटौती का फायदा आम जनता को नहीं, बल्कि तेल कंपनियों को मिलेगा। बघेल ने तंज कसते हुए लिखा कि जिन्हें राहत मिले वे मुख्यमंत्री का अभिनंदन करें, और जिन्हें न मिले वे ‘लानत भेजें सांय-सांय’। उन्होंने सरकार पर जनता के बीच राहत की अफवाह फैलाने का आरोप लगाया।


वित्त मंत्री का पलटवार: ‘जनता ने आपको पहले ही नकारा’

बघेल के बयान पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने मोर्चा संभाला। उन्होंने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ऐसी ही बयानबाजी के कारण जनता ने बघेल को सत्ता से बाहर किया है। चौधरी ने याद दिलाया कि कोरोना काल में जब दुनिया संकट में थी, तब बघेल सरकार ने वैट (VAT) बढ़ाकर जनता पर बोझ डाला था। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी वैश्विक चुनौतियों के बाद भी जनता को राहत दे रहे हैं, जबकि कांग्रेस शासन में आपदा को वसूली का अवसर माना जाता था।

क्यों मचा है घमासान?

  • भाजपा का पक्ष: यह कदम महंगाई से राहत देने वाला और जनहितैषी है।

  • कांग्रेस का पक्ष: एक्साइज ड्यूटी में कमी का लाभ केवल कंपनियों को होगा, जनता के लिए यह महज एक चुनावी भ्रम है।

ईंधन की कीमतों का सीधा असर आम आदमी की जेब पर पड़ता है, यही वजह है कि दोनों ही प्रमुख दल इस मुद्दे पर बैकफुट पर रहने को तैयार नहीं हैं।


।।।

Leave a Comment