Latest News
महाराष्ट्र की राजनीति में भूचाल: क्या फिर एक होंगे उद्धव और शिंदे? एक नेता के बयान से सियासी पारे में उबाल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एकता नगर में सरदार पटेल की जयंती पर देश को किया संबोधित, कहा- भारत अब रुकने वाला नहीं छत्तीसगढ़ ने खोया एक जनप्रिय नेता: अहिवारा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा राजकीय सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन CM उमर अब्दुल्ला और वरिष्ठ पत्रकार निधि राजदान बंधे शादी के बंधन में, सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर दी खुशखबरी रामलीला मैदान रैली: राहुल गांधी ने मिंटो रोड से अजमेरी गेट तक पैदल यात्रा का किया आह्वान, दिल्ली पुलिस बोली– ‘नहीं मांगी गई मार्च की अनुमति’ छत्तीसगढ़ में अनोखा मामला: DEO ने थाना प्रभारी को थमाया नोटिस, 7 साल तक जेल में बंद रहा शिक्षक और विभाग को भनक तक नहीं लगी!
Home » शिक्षात्मक » सामाजिक » राम नवमी पर कोरबा गुजराती समाज की नई टीम घोषित: मनोज अध्यक्ष,अतुल सचिव व पीयूष बने कोषाध्यक्ष

राम नवमी पर कोरबा गुजराती समाज की नई टीम घोषित: मनोज अध्यक्ष,अतुल सचिव व पीयूष बने कोषाध्यक्ष

Share:

 

कोरबा: श्री गुजराती समाज, कोरबा की नई कार्यकारिणी का विधिवत गठन कर दिया गया है। राम नवमी के पावन अवसर पर आयोजित बैठक में  मनोज शर्मा को सर्वसम्मति से आगामी दो वर्षों (2026-2028) के लिए समाज का नया अध्यक्ष चुना गया है। नवनियुक्त अध्यक्ष ने अपनी पूरी टीम की घोषणा करते हुए वरिष्ठों के अनुभव और युवाओं की ऊर्जा के समन्वय पर जोर दिया है।

संरक्षक और मार्गदर्शक मंडल का गठन

समाज को सही दिशा देने के लिए एक मजबूत संरक्षक मंडल बनाया गया है।

▪️संरक्षक मंडल : जिसमे शांतिलाल भाई चौहान, नानजी भाई पटेल, कांति भाई पटेल, पचान भाई पटेल, धीरेन भाई संघवी और नलिन भाई शाह को शामिल किया गया है।
▪️मार्गदर्शक मंडल: वहीं मार्गदर्शक मंडल में अनुभवी सदस्य विनोद भाई चावड़ा, त्रिभुवन भाई चौहान, दिनेश वल्लभ भाई पटेल, वल्लभ भाई मकवाना, प्रदीप भाई चौहान और मनसुख भाई (एम एल) पटेल के साथ पदेन अध्यक्ष (पाटीदार समाज)  हरीभाई पटेल एवं पदेन अध्यक्ष (कच्छ गुर्जर घटक)  रवीन्द्र भाई टांक अपनी सेवाएं देंगे।

कार्यकारिणी के प्रमुख पदाधिकारी

नवनियुक्त अध्यक्ष  मनोज शर्मा ने समाज सेवा के कार्यों को गति देने के लिए निम्नलिखित पदाधिकारियों की घोषणा की:

▪️उपाध्यक्ष:  रोहित शाह, अतुल शाह,  विशाल चावडा और भरत मकवाना।

▪️सचिव: अतुल चौहान।

▪️सह-सचिव: कल्पेश राठौड़ एवं प्रकाश पटेल।

▪️कोषाध्यक्ष:  पियूष राठौड़।

▪️सह-कोषाध्यक्ष: नंदलाल जेठवा एवं तुषार चौहान।

▪️जनसंपर्क अधिकारी: उमेश मकवाना।

कार्यकारिणी सदस्य टीम का चयन 

समाज की गतिविधियों को धरातल पर क्रियान्वित करने के लिए 11 सदस्यीय कार्यकारिणी टीम का चयन किया गया है। इसमें तन्मय टांक, आकाश मकवाना, चिराग चौहान, राजू चौहान, वैभव भट्ट, मनन उपाध्याय, दीपक पटेल, संजु पटेल, गौरव चौहान, कान्हा मकवाना और अमन टांक को सदस्य नियुक्त किया गया है।

अध्यक्ष मनोज शर्मा ने कहा कि समाज के विकास के लिए प्रत्येक सदस्य की सक्रिय भागीदारी और सहयोग अनिवार्य है। वरिष्ठों के मार्गदर्शन में युवा टीम समाज हित के कार्यों को पूरी निष्ठा के साथ पूरा करेगी।

latest news