Latest News
भारत की थाली का सच: क्या भारत केवल शाकाहारी देश है? BRICS डिनर, राहुल गांधी का दावा और भारतीय खान-पान का इतिहास कैल्शियम स्कोर सही, तो भी दिल की बीमारी का खतरा? जानिए क्या कहती है 10 साल की यह नई रिसर्च कोरबा में आसमान में दिखा अद्भुत नजारा: अर्धचंद्र के ऊपर चमका बेहद खूबसूरत तारा, जानें क्या है इसका खगोलीय सच बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ गणेशोत्सव से पहले कोरबा पुलिस का बड़ा एक्शन: एक ही दिन में 105 अपराधियों पर कार्रवाई, 60 वारंटी भेजे गए जेल अंबिकापुर में छात्र नेता की प्रताड़ना से तंग आकर छात्रा ने की आत्महत्या, आरोपी गिरफ्तार; कांग्रेस ने पार्टी से किया निलंबित
Home » कोरबा » कोरबा: फाटक पार करने की जल्दबाजी ने ली जान, बारूद वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

कोरबा:  फाटक पार करने की जल्दबाजी ने ली जान, बारूद वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

Share:

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहाँ मानिकपुर फाटक पार करने की जल्दबाजी में एक बाइक सवार की जान चली गई। मृतक की पहचान दादर निवासी हनुमान प्रजापति के रूप में हुई है।

हादसे का विवरण बताया जा रहा है कि हनुमान प्रजापति नवरात्रि पूजा का प्रसाद लेकर अपने भाई के घर सीतामढ़ी जा रहा था। जब वह मानिकपुर फाटक के पास पहुँचा, तो फाटक खुला हुआ था। उसे लगा कि वह ट्रेन आने से पहले पटरी पार कर लेगा, लेकिन पहुँचते ही फाटक बंद हो गया। इसी दौरान बगल से गुजर रहा एक बारूद से भरा भारी वाहन भी फाटक पार करने की कोशिश कर रहा था। वाहन की चपेट में आने से हनुमान बाइक सहित नीचे गड्ढे में जा गिरा और गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत मानिकपुर चौकी पुलिस को सूचना दी। पुलिस की मदद से उसे जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जांच में पता चला है कि बारूद से भरा यह वाहन एक निजी कंपनी का था, जो नागपुर से रायगढ़ जा रहा था। वाहन में भारी मात्रा में विस्फोटक होने के कारण कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उसे सुरक्षित स्थान पर चालक के सुपुर्द कर दिया गया है।

।।।

Leave a Comment

latest news