Latest News
भारत की थाली का सच: क्या भारत केवल शाकाहारी देश है? BRICS डिनर, राहुल गांधी का दावा और भारतीय खान-पान का इतिहास कैल्शियम स्कोर सही, तो भी दिल की बीमारी का खतरा? जानिए क्या कहती है 10 साल की यह नई रिसर्च कोरबा में आसमान में दिखा अद्भुत नजारा: अर्धचंद्र के ऊपर चमका बेहद खूबसूरत तारा, जानें क्या है इसका खगोलीय सच बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ गणेशोत्सव से पहले कोरबा पुलिस का बड़ा एक्शन: एक ही दिन में 105 अपराधियों पर कार्रवाई, 60 वारंटी भेजे गए जेल अंबिकापुर में छात्र नेता की प्रताड़ना से तंग आकर छात्रा ने की आत्महत्या, आरोपी गिरफ्तार; कांग्रेस ने पार्टी से किया निलंबित
Home » धर्म » कोरबा में सजेगा बागेश्वर धाम सरकार का दिव्य दरबार: 108 कन्याओं का होगा सामूहिक विवाह

कोरबा में सजेगा बागेश्वर धाम सरकार का दिव्य दरबार: 108 कन्याओं का होगा सामूहिक विवाह

Share:

कोरबा, छत्तीसगढ़। ऊर्जाधानी कोरबा के ग्राम ढप-ढप में भक्ति और सेवा का महाकुंभ आयोजित होने जा रहा है। आगामी 28 मार्च से 1 अप्रैल तक बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के श्रीमुख से दिव्य हनुमंत कथा की अमृत वर्षा होगी। कोरबा प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आयोजन समिति ने इस पांच दिवसीय महोत्सव की विस्तृत रूपरेखा साझा की।

आयोजन की मुख्य झलकियां:

  • भव्य कलश यात्रा: कार्यक्रम का शुभारंभ 27 मार्च को होगा, जिसमें 21,000 महिलाएं विशाल और निःशुल्क कलश यात्रा निकालेंगी।

  • दिव्य दरबार: भक्तों का बहुप्रतीक्षित ‘दिव्य दरबार’ 30 मार्च को सजेगा, जहाँ लाखों श्रद्धालुओं के जुटने की संभावना है।

  • सामूहिक विवाह: सामाजिक सरोकार के तहत 1 अप्रैल को कथा स्थल पर 108 दिव्यांग एवं जरूरतमंद कन्याओं का सामूहिक विवाह संपन्न कराया जाएगा।

  • सेवा संकल्प: महोत्सव के दौरान पांच दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन होगा। साथ ही 29 मार्च को ‘अपना घर सेवा आश्रम’ के नवीन भवन का संकल्प लिया जाएगा।

  • त्रिशूल दीक्षा: 31 मार्च को बजरंग दल द्वारा विशेष त्रिशूल दीक्षा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

सुरक्षा और व्यवस्था:

श्रद्धालुओं की भारी संख्या को देखते हुए आयोजन समिति के जुड़ावन सिंह ठाकुर, डॉ. पवन सिंह, ऋतु चौरसिया, सुबोध सिंह,अमरजीत सिंह , राणा मुखर्जी व अन्य पत्रकार वार्ता में बताया कि  विशाल पंडाल, शुद्ध पेयजल और पार्किंग के पुख्ता इंतजाम किए हैं। समिति ने समस्त अंचल वासियों से इस ऐतिहासिक और आध्यात्मिक महोत्सव में सहभागी बनने की अपील की है।


।।।

Leave a Comment

latest news