Latest News
महाराष्ट्र की राजनीति में भूचाल: क्या फिर एक होंगे उद्धव और शिंदे? एक नेता के बयान से सियासी पारे में उबाल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एकता नगर में सरदार पटेल की जयंती पर देश को किया संबोधित, कहा- भारत अब रुकने वाला नहीं छत्तीसगढ़ ने खोया एक जनप्रिय नेता: अहिवारा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा राजकीय सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन CM उमर अब्दुल्ला और वरिष्ठ पत्रकार निधि राजदान बंधे शादी के बंधन में, सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर दी खुशखबरी रामलीला मैदान रैली: राहुल गांधी ने मिंटो रोड से अजमेरी गेट तक पैदल यात्रा का किया आह्वान, दिल्ली पुलिस बोली– ‘नहीं मांगी गई मार्च की अनुमति’ छत्तीसगढ़ में अनोखा मामला: DEO ने थाना प्रभारी को थमाया नोटिस, 7 साल तक जेल में बंद रहा शिक्षक और विभाग को भनक तक नहीं लगी!
Home » कोरबा » इंटरनेशनल » युद्ध के बीच ईरान का शक्ति प्रदर्शन: होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने के लिए जहाजों को चुकाने होंगे $2 मिलियन

युद्ध के बीच ईरान का शक्ति प्रदर्शन: होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने के लिए जहाजों को चुकाने होंगे $2 मिलियन

Share:

तेहरान 23 मार्च : पश्चिम एशिया में जारी भीषण संघर्ष के बीच ईरान ने दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण तेल मार्ग, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait of Hormuz) पर अपना दबदबा बढ़ाने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईरान अब इस समुद्री रास्ते से गुजरने वाले चुनिंदा मर्चेंट जहाजों से 2 मिलियन डॉलर (लगभग 17 करोड़ रुपये) की भारी-भरकम ‘ट्रांजिट फीस’ वसूल रहा है।

‘युद्ध की अपनी लागत होती है’ ईरानी सांसद अलाउद्दीन बोरुजेर्दी ने सरकारी मीडिया पर इस फैसले की पुष्टि करते हुए कहा कि “चूंकि युद्ध की अपनी लागत होती है, इसलिए हम होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों से यह शुल्क ले रहे हैं।” उन्होंने इसे ईरान की संप्रभुता और शक्ति के प्रदर्शन के रूप में पेश किया है। ईरान का दावा है कि यह ‘नया गवर्निंग रिजीम’ पिछले 47 वर्षों में पहली बार इस क्षेत्र पर उनके पूर्ण अधिकार को दर्शाता है।

ग्लोबल सप्लाई पर संकट और भारत को राहत स्ट्रेट ऑफ होर्मुज दुनिया की ऊर्जा सुरक्षा के लिए बेहद संवेदनशील है, क्योंकि दुनिया का लगभग 20% कच्चा तेल और LNG यहीं से होकर गुजरता है। इस ‘ब्लॉकैड’ जैसी स्थिति और भारी वसूली के कारण वैश्विक स्तर पर तेल की कीमतें बढ़ने लगी हैं। हालांकि, ईरान ने अपनी रणनीति के तहत भारत और जापान जैसे देशों के जहाजों को रियायत दी है। हाल ही में भारत के दो LPG टैंकरों और एक पाकिस्तानी तेल टैंकर को सुरक्षित रास्ता दिया गया है।

डोनाल्ड ट्रम्प का अल्टीमेटम इस बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि ईरान ने होर्मुज के रास्ते को पूरी तरह और बिना किसी खतरे के नहीं खोला, तो अमेरिका ईरान के पावर प्लांट्स पर भीषण हमला करेगा। इसके जवाब में ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (IRGC) ने धमकी दी है कि यदि उनके बुनियादी ढांचे पर हमला हुआ, तो वे इस रास्ते को ‘पूरी तरह’ बंद कर देंगे।

।।।

latest news