कोरबा: पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने चैत्र नवरात्रि, हिंदू नववर्ष और गुड़ी पड़वा के पावन अवसर पर समस्त कोरबा वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस अवसर पर क्षेत्र की जनता के लिए सुख, शांति और समृद्धि की मंगलकामना की है।
सांस्कृतिक धरोहर का महत्व:
अपने संदेश में श्री अग्रवाल ने कहा कि भारत के व्रत और त्यौहार हमारी गौरवशाली संस्कृति और सभ्यता के दर्पण हैं। ये पर्व केवल उत्सव मात्र नहीं, बल्कि आत्मिक उन्नति, आत्म कल्याण और लोक मंगल का माध्यम हैं। आज भी हम अपनी परंपराओं को जीवित रखते हुए उत्साह के साथ इन त्योहारों को मनाते हैं, जो हमारी एकता और अखंडता को दर्शाता है।
सुख-समृद्धि की प्रार्थना:
चैत्र नवरात्रि की शुरुआत पर उन्होंने मां दुर्गा की आराधना करते हुए प्रार्थना की कि यह नववर्ष हर घर में खुशहाली और नई उमंग लेकर आए। इसके साथ ही उन्होंने गुड़ी पड़वा (विजय पताका) और बसंत ऋतु के आगमन पर भी बधाई देते हुए कहा कि रबी फसल की कटाई और सृष्टि की रचना का यह प्रतीक पर्व जनमानस के जीवन में उल्लास और आनंद को दोगुना करे।
श्री अग्रवाल ने आशा व्यक्त की कि यह नया संवत्सर कोरबा के विकास और यहां के निवासियों के जीवन में ऐश्वर्य एवं प्रगति का मार्ग प्रशस्त करेगा।
।।।








