Latest News
महाराष्ट्र की राजनीति में भूचाल: क्या फिर एक होंगे उद्धव और शिंदे? एक नेता के बयान से सियासी पारे में उबाल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एकता नगर में सरदार पटेल की जयंती पर देश को किया संबोधित, कहा- भारत अब रुकने वाला नहीं छत्तीसगढ़ ने खोया एक जनप्रिय नेता: अहिवारा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा राजकीय सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन CM उमर अब्दुल्ला और वरिष्ठ पत्रकार निधि राजदान बंधे शादी के बंधन में, सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर दी खुशखबरी रामलीला मैदान रैली: राहुल गांधी ने मिंटो रोड से अजमेरी गेट तक पैदल यात्रा का किया आह्वान, दिल्ली पुलिस बोली– ‘नहीं मांगी गई मार्च की अनुमति’ छत्तीसगढ़ में अनोखा मामला: DEO ने थाना प्रभारी को थमाया नोटिस, 7 साल तक जेल में बंद रहा शिक्षक और विभाग को भनक तक नहीं लगी!
Home » राजनीति » बंगाल का बिगुल: ओपिनियन पोल में फिर खिलता दिख रहा ‘घास-फूल’, क्या ममता लगा पाएंगी जीत का चौका?

बंगाल का बिगुल: ओपिनियन पोल में फिर खिलता दिख रहा ‘घास-फूल’, क्या ममता लगा पाएंगी जीत का चौका?

Share:

कोलकाता 16 मार्च : पश्चिम बंगाल में 2026 के विधानसभा चुनावों की तारीखों के ऐलान के साथ ही सियासी पारा सातवें आसमान पर पहुँच गया है। चुनाव आयोग द्वारा 23 और 29 अप्रैल को दो चरणों में मतदान की घोषणा के ठीक बाद आए पहले ओपिनियन पोल ने राज्य की राजनीतिक तस्वीर साफ करनी शुरू कर दी है।

Matrize-IANS ओपिनियन पोल के मुख्य आंकड़े

ताजा सर्वे के मुताबिक, ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस (TMC) एक बार फिर सत्ता की दौड़ में सबसे आगे दिखाई दे रही है, जबकि भारतीय जनता पार्टी (BJP) मुख्य विपक्षी दल के रूप में कड़ी चुनौती पेश कर रही है।

श्रेणी तृणमूल कांग्रेस (TMC) भारतीय जनता पार्टी (BJP) अन्य
अनुमानित सीटें 155 – 170 100 – 115 05 – 07
वोट शेयर (%) 43% – 45% 41% – 43% 13% – 15%

बड़ी बातें: कांटे की टक्कर और सीटों का गणित

  • टीएमसी का दबदबा बरकरार: सर्वे की मानें तो टीएमसी बहुमत के जादुई आंकड़े को आसानी से पार कर सकती है। हालांकि, 2021 की 215 सीटों के मुकाबले इस बार सीटों में कुछ कमी आने का अनुमान है।

  • बीजेपी की बढ़त: 2021 में 77 सीटें जीतने वाली बीजेपी इस बार 100 का आंकड़ा पार करती दिख रही है, जो राज्य में भगवा दल की मजबूत होती जड़ों की ओर इशारा करता है।

  • वोट शेयर का पेंच: टीएमसी और बीजेपी के बीच वोट शेयर का अंतर बेहद कम (महज 2%) रहने का अनुमान है, जो चुनाव को बेहद रोमांचक बना सकता है।

चुनाव डायरी: बंगाल की 294 सीटों पर 23 और 29 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे और 4 मई को यह साफ हो जाएगा कि बंगाल की सत्ता की चाबी किसके हाथ लगेगी।


।।।

latest news