Latest News
गणेशोत्सव जुलूस के दौरान डीजे पर नाचने को लेकर विवाद, चाकूबाजी में 16 वर्षीय किशोर की मौत भारत की थाली का सच: क्या भारत केवल शाकाहारी देश है? BRICS डिनर, राहुल गांधी का दावा और भारतीय खान-पान का इतिहास कैल्शियम स्कोर सही, तो भी दिल की बीमारी का खतरा? जानिए क्या कहती है 10 साल की यह नई रिसर्च कोरबा में आसमान में दिखा अद्भुत नजारा: अर्धचंद्र के ऊपर चमका बेहद खूबसूरत तारा, जानें क्या है इसका खगोलीय सच बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ गणेशोत्सव से पहले कोरबा पुलिस का बड़ा एक्शन: एक ही दिन में 105 अपराधियों पर कार्रवाई, 60 वारंटी भेजे गए जेल
Home » छत्तीसगढ़ » प्रदेश में ईंधन का संकट नहीं, अफवाहों पर न दें ध्यान: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

प्रदेश में ईंधन का संकट नहीं, अफवाहों पर न दें ध्यान: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Share:

 कालाबाजारी करने वालों की अब खैर नहीं; सीएम साय ने दिए सख्त मॉनिटरिंग के निर्देश

रायपुर/कोरबा: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेश में रसोई गैस (LPG), पेट्रोल और डीजल की कमी को लेकर फैल रही अफवाहों पर कड़ा रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया है कि राज्य में ईंधन का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और आम जनता को किसी भी तरह की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है।

मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जारी संदेश में कहा गया है कि कुछ शरारती तत्वों द्वारा ईंधन की किल्लत को लेकर भ्रामक खबरें फैलाई जा रही हैं। श्री साय ने नागरिकों से ‘जागरूक नागरिक’ बनने की अपील करते हुए कहा है कि वे केवल अपनी आवश्यकता के अनुसार ही गैस सिलेंडर बुक करें और घबराहट में आकर (Panic Booking) भंडारण न करें।

प्रशासन को सख्त निर्देश: मुख्यमंत्री ने प्रदेश के सभी जिलों के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे ईंधन की सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित करें। उन्होंने विशेष रूप से ‘नियमित स्टॉक मॉनिटरिंग’ और ‘कालाबाजारी’ रोकने के लिए कड़े कदम उठाने को कहा है। मुख्यमंत्री ने चेतावनी दी है कि यदि कहीं भी अवैध भंडारण या ऊंचे दामों पर बिक्री की शिकायत मिलती है, तो संबंधितों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

शासन ने सोशल मीडिया पर चल रही अपुष्ट खबरों से बचने और केवल आधिकारिक सूचनाओं पर ही विश्वास करने का आग्रह किया है।


Leave a Comment

latest news