Latest News
छत्तीसगढ़: साय सरकार में भी ‘दागी’ कांग्रेसी ठेकेदार का जलवा… अभिनेता चंद्रचूड़ सिंह के घर पर चला बुलडोजर: अवैध निर्माण और पार्किंग स्पेस पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई : 📢 ‘नारेबाज़ी और व्यवधान से कोई नेता नहीं बनता; तथ्य, तर्क और विचार ही नेतृत्व की असली पहचान’ — लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बड़े बदलाव की सुगबुगाहट: क्या फिर दीपक बैज पर दांव खेलेगी आलाकमान या मिलेगा नया चेहरा? कोरबा मर्डर केस: मीरा रिसॉर्ट के बाहर युवक को कुचलने वाला मुख्य आरोपी तुषार ढांडा नागपुर से गिरफ्तार, बोलेरो भी जब्त छत्तीसगढ़ की माटी का गौरव थमा: पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई का 72 वर्ष की आयु में निधन, कला जगत में शोक की लहर
Home » कोरबा » कोरबा: चरित्र शंका में पति बना हैवान; मुर्गा-भात की पार्टी के बाद पत्नी की बेरहमी से हत्या

कोरबा: चरित्र शंका में पति बना हैवान; मुर्गा-भात की पार्टी के बाद पत्नी की बेरहमी से हत्या

Share:

पसान/कोरबा: छत्तीसगढ़ के वनांचल क्षेत्र पसान में आपसी कलह और शक ने एक हंसते-खेलते परिवार को उजाड़ दिया। ग्राम साजाकछार (सारिसमार) में एक पति ने अपनी ही पत्नी पर चरित्र शंका के चलते जानलेवा हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विवाद की जड़: दावत के बाद खूनी संघर्ष

घटना 9 मार्च की रात की है। जानकारी के मुताबिक, आरोपी राजूलाल कूजूर के घर पर मुर्गा-भात की दावत थी, जिसमें उनके रिश्तेदार भी शामिल हुए थे। भोजन के बाद जब मेहमान चले गए, तब पति-पत्नी के बीच विवाद शुरू हो गया। गुस्से में आपा खोकर राजूलाल ने लकड़ी के ‘बहिंगा’ (डंडे) से पत्नी उर्मिला बाई के सिर पर ताबड़तोड़ वार किए। क्रूरता की हद पार करते हुए आरोपी ने महिला का सिर दीवार पर पटक दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

सुबह खुद ही बयां की अपनी करतूत

हत्या के बाद आरोपी रात भर घर में ही शव के पास बैठा रहा। अगली सुबह करीब 7 बजे उसने खुद परिजनों को इस घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुँचे रिश्तेदारों ने देखा कि उर्मिला का शव लहूलुहान पड़ा था और दीवारें खून से सनी हुई थीं।

पुलिस की कार्रवाई और गिरफ्तारी

मामले की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर पसान थाना प्रभारी चंद्रपाल खांडे ने टीम और FSL यूनिट के साथ घटनास्थल का मुआयना किया।

  • आरोपी: राजूलाल कूजूर (37 वर्ष)

  • वजह: आरोपी ने पूछताछ में स्वीकार किया कि वह अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था।

  • कानूनी कार्रवाई: पुलिस ने BNS की धारा 103(1) के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

  • ।।।

Leave a Comment