Uncategorized

महापौर पद की दावेदार आरती अग्रवाल मिली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव से,दी शुभकामनाएं

कोरबा: 20 जनवरी। नगर पालिक निगम कोरबा के वार्ड क्रमांक 2 साकेत नगर की भाजपा पार्षद, अध्यक्ष-जनभागीदारी समिति, मिनीमाता गर्ल्स कॉलेज कोरबा एवं भाजपा नेत्री श्रीमती आरती अग्रवाल आज रायपुर पहुंची और नवनिर्वाचित प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव से मिली और पुनः प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष बनने पर अपनी शुभकामनाएं दी। उनके साथ अन्य भाजपा नेता भी मौजूद थे।

श्री सिंह ने आरती अग्रवाल से हालचाल भी पूछा और कहा कि राजनीति में महिलाओं की भागीदारी से संगठन और मजबूत होगा। उन्होंने अपने वार्ड में किये गए विकास कार्यों की भी जानकारी दी, जिस पर श्री सिंह ने आरती अग्रवाल की प्रशंसा की। जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की भी जानकारी आरती अग्रवाल ने श्री सिंह को दी। कोरबा की राजनीति के बारे में भी कुछ देर तक चर्चा हुई।

बता दे की आरती अग्रवाल भाजपा से कोरबा महापौर पद की सशक्त दावेदार है,यहां महापौर का पद सामान्य वर्ग महिला के लिए आरक्षित है और यदि पार्टी ने निर्णय ले लिया की सामान्य सीट पर किसी पिछड़ा वर्ग से उम्मीदवार नहीं बनाया जाएगा तो उस स्थिति में आरती अग्रवाल को पार्टी चुनाव मैदान में उतार सकती हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker