Latest News
गणेशोत्सव जुलूस के दौरान डीजे पर नाचने को लेकर विवाद, चाकूबाजी में 16 वर्षीय किशोर की मौत भारत की थाली का सच: क्या भारत केवल शाकाहारी देश है? BRICS डिनर, राहुल गांधी का दावा और भारतीय खान-पान का इतिहास कैल्शियम स्कोर सही, तो भी दिल की बीमारी का खतरा? जानिए क्या कहती है 10 साल की यह नई रिसर्च कोरबा में आसमान में दिखा अद्भुत नजारा: अर्धचंद्र के ऊपर चमका बेहद खूबसूरत तारा, जानें क्या है इसका खगोलीय सच बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ गणेशोत्सव से पहले कोरबा पुलिस का बड़ा एक्शन: एक ही दिन में 105 अपराधियों पर कार्रवाई, 60 वारंटी भेजे गए जेल
Home » Uncategorized » कर्तव्य के बाद उत्सव: छत्तीसगढ़ पुलिस ने मनाया होली का जश्न, 48 घंटे की ड्यूटी के बाद उड़े गुलाल के रंग

कर्तव्य के बाद उत्सव: छत्तीसगढ़ पुलिस ने मनाया होली का जश्न, 48 घंटे की ड्यूटी के बाद उड़े गुलाल के रंग

Share:

 

रायपुर, 05 मार्च। CG Police Holi : रायपुर समेत पूरे छत्तीसगढ़ में होली के अगले दिन पुलिसकर्मी फाग के रंग में रंगे नजर आए। होली के दिन कानून व्यवस्था संभालने वाले जवानों ने 48 घंटे की ड्यूटी पूरी करने के बाद गुरुवार को थानों और पुलिस लाइन में साथियों के साथ होली का जश्न मनाया।

होली के दौरान प्रदेशभर में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए 3000 से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी। ड्यूटी खत्म होने के बाद जवानों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर और गले मिलकर त्योहार की खुशियां बांटी।

राजधानी रायपुर में डीएसपी नरेश पटेल ने फाग गाकर माहौल को और रंगीन बना दिया। वहीं पुलिसकर्मी डीजे और ढोल-नगाड़ों की धुन पर जमकर नाचते नजर आए। रायपुर क्राइम ब्रांच थाने में भी जवानों ने रंग-गुलाल उड़ाकर होली मनाई।

इधर बिलासपुर के पुलिस लाइन थाने में जवानों ने एक-दूसरे को रंग लगाया और डांस कर जश्न मनाया। पुलिसकर्मियों ने गुलाल उड़ाते हुए साथियों को होली की शुभकामनाएं दीं।

वहीं रायगढ़ पुलिस लाइन में भी होली का उत्साह देखने को मिला। यहां जवानों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर और गले मिलकर त्योहार की खुशियां साझा कीं। जिले में शांतिपूर्ण होली और बेहतर कानून व्यवस्था बनाए रखने के बाद पुलिसकर्मियों के चेहरों पर खुशी साफ नजर आई।

इसके अलावा दुर्ग जिले में भी पुलिसकर्मियों ने होली का जश्न मनाया। दुर्ग के पुलिस कंट्रोल रूम में एसएसपी विजय अग्रवाल ने साथी पुलिसकर्मियों के साथ रंग-गुलाल लगाकर होली की बधाई दी।

प्रदेश के अलग-अलग जिलों में पुलिस जवानों ने 48 घंटे तक लगातार ड्यूटी कर क्राइम कंट्रोल और कानून व्यवस्था बनाए रखने के बाद होली का उत्सव मनाया।

Leave a Comment

latest news