Latest News
भारत की थाली का सच: क्या भारत केवल शाकाहारी देश है? BRICS डिनर, राहुल गांधी का दावा और भारतीय खान-पान का इतिहास कैल्शियम स्कोर सही, तो भी दिल की बीमारी का खतरा? जानिए क्या कहती है 10 साल की यह नई रिसर्च कोरबा में आसमान में दिखा अद्भुत नजारा: अर्धचंद्र के ऊपर चमका बेहद खूबसूरत तारा, जानें क्या है इसका खगोलीय सच बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ गणेशोत्सव से पहले कोरबा पुलिस का बड़ा एक्शन: एक ही दिन में 105 अपराधियों पर कार्रवाई, 60 वारंटी भेजे गए जेल अंबिकापुर में छात्र नेता की प्रताड़ना से तंग आकर छात्रा ने की आत्महत्या, आरोपी गिरफ्तार; कांग्रेस ने पार्टी से किया निलंबित
Home » कोरबा » कोरबा में होली की खुशियां मातम में बदली: नशेड़ियों ने चाकू और ब्लेड से किया जानलेवा हमला, 4 घायल

कोरबा में होली की खुशियां मातम में बदली: नशेड़ियों ने चाकू और ब्लेड से किया जानलेवा हमला, 4 घायल

Share:

कोरबा। औद्योगिक नगरी कोरबा में रंगों का त्योहार होली उस वक्त खौफ में बदल गया, जब सिटी कोतवाली थाना अंतर्गत सीतामढ़ी इमलीडुग्गू इलाके में नशे में धुत युवकों ने जमकर उत्पात मचाया। हमलावरों ने राह चलते लोगों पर चाकू और सर्जिकल ब्लेड से ताबड़तोड़ हमला कर चार लोगों को लहूलुहान कर दिया। इस घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव और आक्रोश का माहौल है।

अचानक हुए हमले से मची अफरा-तफरी

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमला इतना अचानक और घातक था कि किसी को संभलने का मौका ही नहीं मिला। नशे में धुत 4 से 5 युवकों ने राहगीरों को निशाना बनाना शुरू कर दिया। हमले में परवीन कुमार बरेठ, मुकेश कुमार यादव, धन सिंह और मोहन ठाकुर गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुँचाया गया, जहाँ दो की हालत अत्यंत चिंताजनक बनी हुई है।

नामजद आरोपियों पर दहशत फैलाने का आरोप

स्थानीय निवासियों ने हमलावरों की पहचान लक्की श्रीवास, नानू सागर, लव शुक्ला, गिरिराज शर्मा और राकेश (निवासी मोती सागरपारा) के रूप में की है। आरोप है कि ये सभी आदतन अपराधी हैं और अक्सर नशे की हालत में क्षेत्र में आतंक मचाते हैं।

घटना से आक्रोशित बस्तीवासी बड़ी संख्या में सिटी कोतवाली पहुँचे और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। स्थानीय लोगों का गंभीर आरोप है कि: ▪️सीतामढ़ी क्षेत्र में नशे का अवैध कारोबार खुलेआम फल-फूल रहा है। ▪️पुलिस की ढिलाई के कारण अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। ▪️समय रहते कार्रवाई न होने से आए दिन चाकूबाजी की घटनाएं हो रही हैं।

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है, लेकिन इस घटना ने त्यौहार के उत्साह को दहशत में बदल दिया है। अब देखना होगा कि प्रशासन इन अपराधियों पर क्या ठोस कार्रवाई करता है।

Leave a Comment

latest news