Latest News
भारत की थाली का सच: क्या भारत केवल शाकाहारी देश है? BRICS डिनर, राहुल गांधी का दावा और भारतीय खान-पान का इतिहास कैल्शियम स्कोर सही, तो भी दिल की बीमारी का खतरा? जानिए क्या कहती है 10 साल की यह नई रिसर्च कोरबा में आसमान में दिखा अद्भुत नजारा: अर्धचंद्र के ऊपर चमका बेहद खूबसूरत तारा, जानें क्या है इसका खगोलीय सच बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ गणेशोत्सव से पहले कोरबा पुलिस का बड़ा एक्शन: एक ही दिन में 105 अपराधियों पर कार्रवाई, 60 वारंटी भेजे गए जेल अंबिकापुर में छात्र नेता की प्रताड़ना से तंग आकर छात्रा ने की आत्महत्या, आरोपी गिरफ्तार; कांग्रेस ने पार्टी से किया निलंबित
Home » Uncategorized » “कोरबा में जयसिंह अग्रवाल का जन्मदिन बना जनआशीर्वाद का महाकुंभ”

“कोरबा में जयसिंह अग्रवाल का जन्मदिन बना जनआशीर्वाद का महाकुंभ”

Share:

कोरबा। पूर्व मंत्री और कोरबा के कद्दावर नेता जयसिंह अग्रवाल का जन्मदिवस इस वर्ष केवल एक व्यक्तिगत उत्सव न रहकर एक भव्य ‘जनआशीर्वाद समारोह’ में तब्दील हो गया। स्वर्ण सिटी स्थित उनके निवास पर सुबह से ही समर्थकों, कार्यकर्ताओं और आम नागरिक बड़ी संख्या में पहुंचे, पूरे दिन उत्सव जैसा माहौल बना रहा।

आध्यात्मिक शुरुआत और सेवा का संकल्प

अपने विशेष दिन की शुरुआत जयसिंह अग्रवाल ने पूरी सादगी और श्रद्धा के साथ की। उन्होंने सबसे पहले हसदेव नदी तट स्थित मां सर्वमंगला मंदिर और फिर सुभाष ब्लॉक स्थित काली मंदिर में पूजा-अर्चना कर कोरबा की खुशहाली की कामना की। भक्ति के बाद उन्होंने सामाजिक सरोकार निभाते हुए वृद्धाश्रम में बुजुर्गों को वस्त्र और फल वितरित कर उनका आशीर्वाद लिया।

अलग अलग क्षेत्र से पहुंचे समर्थक 

दर्री रोड स्थित निवास पर बधाई देने वालों का तांता देर शाम तक लगा रहा। इस अवसर की खास बात यह रही कि केवल कोरबा ही नहीं, बल्कि बिलासपुर, पेंड्रा, गौरेला, मरवाही, कटघोरा और पाली-तानाखार जैसे दूर-दराज के क्षेत्रों से बड़ी की संख्या में लोग उन्हें  बधाई देने पहुंचे।

  • प्रतिनिधित्व: राजनीतिक, सामाजिक, धार्मिक और व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने उनकी दीर्घायु की कामना की।

  • सम्मान: समर्थकों ने पुष्पमालाओं, शाल-श्रीफल और केक काटकर अपने “जयसिंह अग्रवाल” के प्रति प्रेम व्यक्त किया।

“जनता का भरोसा और प्रेम ही मेरी सबसे बड़ी पूंजी है। विकास और जनसेवा का यह संकल्प हमेशा जारी रहेगा।”जयसिंह अग्रवाल, पूर्व मंत्री

एक राजनीतिक संदेश

राजनीतिक जानकारों की मानें तो  इस आयोजन की भव्यता ने कोरबा की राजनीतिक और सामाजिक फिजा में एक नई चर्चा छेड़ दी है।

।।।

Leave a Comment

latest news