Latest News
गणेशोत्सव जुलूस के दौरान डीजे पर नाचने को लेकर विवाद, चाकूबाजी में 16 वर्षीय किशोर की मौत भारत की थाली का सच: क्या भारत केवल शाकाहारी देश है? BRICS डिनर, राहुल गांधी का दावा और भारतीय खान-पान का इतिहास कैल्शियम स्कोर सही, तो भी दिल की बीमारी का खतरा? जानिए क्या कहती है 10 साल की यह नई रिसर्च कोरबा में आसमान में दिखा अद्भुत नजारा: अर्धचंद्र के ऊपर चमका बेहद खूबसूरत तारा, जानें क्या है इसका खगोलीय सच बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ गणेशोत्सव से पहले कोरबा पुलिस का बड़ा एक्शन: एक ही दिन में 105 अपराधियों पर कार्रवाई, 60 वारंटी भेजे गए जेल
Home » Uncategorized » “खेलों से बढ़ता है आपसी प्रेम और भाईचारा”: स्व. केएल मेहता क्रिकेट टूर्नामेंट के शुभारंभ पर महापौर संजू देवी

“खेलों से बढ़ता है आपसी प्रेम और भाईचारा”: स्व. केएल मेहता क्रिकेट टूर्नामेंट के शुभारंभ पर महापौर संजू देवी

Share:

 

CSPDCL के हेमंत साहू के तूफान में उड़ी SECL की टीम , साहू को मिला बल्लेबाजी के लिए मैन ऑफ मैच का पुरस्कार 

 

कोरबा। डॉ भीमराव अंबेडकर ओपन आडिटोरियम घंटाघर में सोमवार को दूधिया रोशनी और दर्शकों से खचाखच भरे मैदान के बीच प्रेस क्लब कोरबा द्वारा आयोजित स्व. केशवलाल मेहता स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता वर्ष 2026 का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर पालिक निगम कोरबा महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिक निगम के सभापति श्री नूतन सिंह ठाकुर ने की। विशिष्ट अतिथि के तौर पर वार्ड पार्षद श्री पंकज देवांगन ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। श्रीमती राजपूत ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करने के बाद बल्लेबाजी कर प्रतियोगिता शुरू की।

मैच का हाल: हेमंत साहू के तूफान में उड़ी SECL की टीम

शुभारंभ के साथ सोमवार की शाम पहला मैच एसईसीएल कोरबा एरिया और सीएसपीडीसीएल कोरबा के बीच खेला गया। टॉस जीतकर एसईसीएल कोरबा की टीम ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सीएसपीडीसीएल कोरबा की टीम ने निर्धारित 10 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 148 रन बनाए। टीम के ओपनर बल्लेबाज हेमंत साहू ने 35 गेंद में शानदार 67 रनों की पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एसईसीएल कोरबा एरिया की टीम लगातार अंतराल पर विकेट गंवाती रही। एसईसीएल की टीम निर्धारित 10 ओवर में सात विकेट खोकर 128 रन ही बना सकी। इस तरह सीएसपीडीसीएल कोरबा की टीम ने 20 रनों से मुकाबला जीत लिया। सीएसपीडीसीएल कोरबा के ओपनर बल्लेबाज हेमंत साहू को उनकी धमाकेदार बल्लेबाजी के लिए मैन ऑफ मैच का पुरस्कार अतिथियों ने प्रदान किया।

महापौर का संदेश

इस मौके पर मुख्य अतिथि श्रीमती राजपूत ने कहा कि पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्य करने वाले किसी व्यक्ति को इस प्रकार से श्रद्धांजलि देना एक महत्वपूर्ण बात है। प्रेस के लोग मिलजुलकर इस आयोजन को सफल बनाते हैं। ओपन थियेटर घंटाघर में कोरबा प्रेस क्लब द्वारा आयोजित स्व केएल मेहता स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता जिले में स्थित सभी औद्योगिक उपक्रमों की टीम के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रेस क्लब के माध्यम से अपने पत्रकारिता की क्षेत्र के अलावा अनेक आयोजन किए जाते हैं, हमारे वरिष्ठ पत्रकार स्व. केशव लाल मेहता की स्मृति में प्रतिवर्ष क्रिकेट का प्रतियोगिता किया जाता है जो एक अच्छी परंपरा है। निश्चित तौर पर स्व. मेहता जी हमारे वरिष्ठ पत्रकार एवं शहर के नागरिक थे जो आज हमारे बीच नहीं है, हर साल उनके स्मृति में कार्यक्रम के आयोजन से उनके स्मरण का मौका और उनके बताए गए मार्गो पर चलने की प्रेरणा मिलती है कि उन्होंने कैसे काम किया। वैसे भी खेल के माध्यम से आपसी भाईचारा-प्रेम बढ़ता है। आयोजन के लिए कोरबा प्रेस क्लब बधाई के पात्र हैं।

सभापति की बधाई

नगर पालिक निगम सभापति श्री ठाकुर ने भी प्रेस क्लब को कार्यक्रम को आयोजित करने के लिए बधाई दी। इस अवसर पर प्रेस क्लब कोरबा के पदाधिकारी गण व कार्यकारिणी सदस्य, सदस्यगण और बड़ी संख्या में पत्रकारबंधु उपस्थित रहे

मुख्य आकर्षण

  • स्थान: ओपन थियेटर, घंटाघर (डे-नाइट मैच)

  • सहभागिता: जिले के सभी प्रमुख औद्योगिक उपक्रमों की टीमें ले रही हैं हिस्सा।

  • आयोजक: प्रेस क्लब कोरबा।

Leave a Comment

latest news