Latest News
हौसलों के पहिए: टूटी ट्राइसाइकिल बदली, अब थमेगी नहीं कमला की ‘उच्च शिक्षा’ की उड़ान! छत्तीसगढ़: स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में संविदा भर्ती प्रक्रिया तत्काल प्रभाव से निरस्त औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था पोंड़ीउपरोड़ा में  प्रवेश हेतु 15 जून तक ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित 🗳️ बिंझरा उपचुनाव: कन्हैया लाल के सिर सजा जीत का ताज, ‘हत्याकांड के आरोपी’ को जनता ने नकारा! छत्तीसगढ़ उपचुनाव: लोकतंत्र का महापर्व, रिकॉर्ड तोड़ वोटिंग, 4 जून को नतीजो की घोषणा  : 💥 रायगढ़ पुलिस का ‘ऑपरेशन अंकुश’: आईपीएल फाइनल पर सट्टा खिलाने वाले सिंडिकेट का भंडाफोड़, करीब 32 लाख नगद और नोट गिनने की मशीन जब्त
Home » कोरबा » खौफनाक: प्रेमिका ने मेले में बुलाया, भाई ने पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया

खौफनाक: प्रेमिका ने मेले में बुलाया, भाई ने पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया

Share:

कोरबा/जांजगीर: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले से रूह कंपा देने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ प्रेम प्रसंग के चलते एक युवक को जिंदा जलाकर मारने की कोशिश की गई। पीड़ित युवक किसी तरह तालाब में कूदकर अपनी जान बचाने में तो सफल रहा, लेकिन उसकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई है।

साजिश के तहत ‘डेथ ट्रैप’ में फंसाया

पीड़ित युवक कोरबा जिले के कनकी क्षेत्र का निवासी है। जानकारी के अनुसार, उसकी प्रेमिका ने उसे जांजगीर-चांपा के कटओथ गांव में मेला देखने के बहाने मिलने बुलाया था। युवक अपनी प्रेमिका पर भरोसा कर वहां पहुंचा, पर उसे नहीं पता था कि यह मुलाकात उसके लिए काल बन जाएगी।

पेट्रोल डाला और लगा दी आग

युवक जैसे ही नियत स्थान पर पहुंचा, प्रेमिका के भाई ने अचानक उस पर पेट्रोल छिड़क दिया और माचिस मार दी। देखते ही देखते युवक आग की लपटों में घिर गया। दर्द से कराहता युवक जान बचाने के लिए भागा और पास स्थित एक तालाब में छलांग लगा दी। पानी में कूदने से उसकी जान तो बच गई, लेकिन वह गंभीर रूप से झुलस गया है।

अस्पताल में जिंदगी की जंग

घटना के बाद घायल युवक को तत्काल कोरबा जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार युवक की स्थिति गंभीर है और उसका उपचार जारी है।

पुलिसिया कार्रवाई

अस्पताल चौकी पुलिस ने युवक के बयान दर्ज कर लिए हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जानलेवा हमले की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राथमिक तौर पर मामला प्रेम संबंधों से जुड़े विवाद का बताया जा रहा है।

Leave a Comment