Latest News
बड़ी कार्रवाई: वेदांता बॉयलर ब्लास्ट मामले में चेयरमैन अनिल अग्रवाल समेत प्रबंधन पर FIR दर्ज वेदांता पावर प्लांट हादसा: उद्योग मंत्री ने किया घटनास्थल का निरीक्षण , तकनीकी पहलुओं की जाँच एवं एफआईआर दर्ज करने के दिए निर्देश कलेक्टर कुणाल दुदावत ने किया डिजिटल जनगणना प्रशिक्षण का निरीक्षण; प्रगणकों को दी त्रुटि रहित कार्य की हिदायत सनसनी: कोर्ट की दूसरी मंजिल से संदिग्ध परिस्थितियों में गिरा संदीप अग्रवाल, कटघोरा पुलिस पर लगाया जानलेवा हमले का आरोप भाजपा नेता केदारनाथ अग्रवाल बने गेवरा- दीपका,कुसमुंडा,कोरबा क्षेत्र के प्रभारी, एचएमएस ने किया भव्य स्वागत सरकारी क्वार्टर में संदिग्ध मौत: डॉक्टर पर  हत्या का संगीन आरोप
Home » Uncategorized » अंधविश्वास का मायाजाल: बीजेपी पार्षद से ‘नोटों की बारिश’ के नाम पर 3.50 लाख की ठगी, हाथ लगा ‘चिल्ड्रन बैंक’ का झोला

अंधविश्वास का मायाजाल: बीजेपी पार्षद से ‘नोटों की बारिश’ के नाम पर 3.50 लाख की ठगी, हाथ लगा ‘चिल्ड्रन बैंक’ का झोला

Share:

रायपुर | छत्तीसगढ़ में अंधविश्वास और लालच का एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने सबको हैरान कर दिया है। रायपुर के गुढ़ियारी क्षेत्र से बीजेपी पार्षद रुस्तम कुर्रे को ठगों ने अपनी बातों में फंसाकर 3.50 लाख रुपये की चपत लगा दी। आरोपियों ने पार्षद को तंत्र-मंत्र से रकम को 10 गुना (3.50 करोड़) करने का झांसा दिया था।

कैसे बुना गया ठगी का जाल?

पार्षद रुस्तम कुर्रे की मुलाकात करीब एक साल पहले भिलाई के सुपेला में राहुल भारती और मयंक दास नाम के युवकों से हुई थी। इन ठगों ने खुद को सिद्ध तांत्रिक बताते हुए पार्षद को यकीन दिलाया कि वे विशेष अनुष्ठान के जरिए पैसों की बारिश करा सकते हैं।

तारीख: 9 फरवरी

स्थान: गुढ़ियारी स्थित पार्षद का कार्यालय

साजिश: आरोपियों ने पूजा का नाटक रचा और पार्षद से 3.50 लाख रुपये नकद लिए।

धोखाधड़ी: पूजा के बीच में ही आरोपी ‘श्मशान की मिट्टी’ लाने का बहाना बनाकर रफूचक्कर हो गए। जब पार्षद ने उनके द्वारा छोड़े गए झोले को देखा, तो उसमें असली नोटों की जगह ‘भारतीय चिल्ड्रन बैंक’ के नकली नोट भरे हुए थे।

छत्तीसगढ़ में पहले भी हो चुका हैं  खेल

यह घटना प्रदेश में कोई नई बात नहीं है। हाल के महीनों में बिलासपुर और कोरबा में भी इसी तरह के कांड सामने आए है।

पुलिस की तत्परता: 4 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

ठगी का अहसास होते ही पार्षद ने गुढ़ियारी थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने घेराबंदी करते हुए महज 4 घंटे के भीतर दोनों मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब इनके पुराने रिकॉर्ड्स और गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है।

प्रशासनिक अपील: किसी भी प्रकार के ‘चमत्कार’, ‘पैसों की बारिश’ या ‘रकम दोगुनी’ करने के दावों पर भरोसा न करें। ये केवल अपराधियों द्वारा बिछाया गया जाल है। सतर्क रहें, सुरक्षित रहें।

Leave a Comment