Latest News
भारत की थाली का सच: क्या भारत केवल शाकाहारी देश है? BRICS डिनर, राहुल गांधी का दावा और भारतीय खान-पान का इतिहास कैल्शियम स्कोर सही, तो भी दिल की बीमारी का खतरा? जानिए क्या कहती है 10 साल की यह नई रिसर्च कोरबा में आसमान में दिखा अद्भुत नजारा: अर्धचंद्र के ऊपर चमका बेहद खूबसूरत तारा, जानें क्या है इसका खगोलीय सच बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ गणेशोत्सव से पहले कोरबा पुलिस का बड़ा एक्शन: एक ही दिन में 105 अपराधियों पर कार्रवाई, 60 वारंटी भेजे गए जेल अंबिकापुर में छात्र नेता की प्रताड़ना से तंग आकर छात्रा ने की आत्महत्या, आरोपी गिरफ्तार; कांग्रेस ने पार्टी से किया निलंबित
Home » कोरबा » कोरबा पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: एसपी ने जारी किए 14 पुलिसकर्मियों के तबादला आदेश

कोरबा पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: एसपी ने जारी किए 14 पुलिसकर्मियों के तबादला आदेश

Share:

कोरबा: जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी (भापुसे) ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से पुलिस विभाग में बड़ी सर्जरी की है। जिले के विभिन्न थानों और चौकियों में पदस्थ निरीक्षकों, उपनिरीक्षकों और आरक्षकों सहित कुल 14 पुलिसकर्मियों का तत्काल प्रभाव से तबादला कर उन्हें नवीन पदस्थापना स्थल पर आमद देने के निर्देश दिए गए हैं।

प्रमुख थानों के प्रभारियों में बदलाव

जारी आदेश के अनुसार, थाना प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में महत्वपूर्ण परिवर्तन किए गए हैं:

  • निरीक्षक नागेश तिवारी: दर्री थाना प्रभारी से अब पाली थाना प्रभारी की जिम्मेदारी संभालेंगे।

  • निरीक्षक आशीष कुमार सिंह: करतला थाना प्रभारी से दर्री थाना प्रभारी बनाए गए हैं।

  • उपनिरीक्षक जितेन्द्र यादव: पाली थाना प्रभारी से करतला थाना प्रभारी के रूप में स्थानांतरित किए गए हैं।

  • उपनिरीक्षक पुरूषोत्तम उइके: पाली से हटाकर सिविल लाईन रामपुर थाना प्रभारी नियुक्त किए गए हैं।

  • उपनिरीक्षक सुमनलाल पोया: सिविल लाईन रामपुर से लेमरू थाना प्रभारी बनाए गए हैं।


स्थानांतरण सूची पर एक नजर

नाम अधिकारी वर्तमान पदस्थापना नवीन पदस्थापना
श्रवण विश्वकर्मा (SI) थाना प्रभारी पसान रक्षित केन्द्र कोरबा
चन्द्रपाल खाण्डे (ASI) प्रभारी पुसके जटगा थाना प्रभारी पसान
कुंवर साय पैकरा (ASI) थाना प्रभारी लेमरू प्रभारी पुसके जटगा
लक्ष्मी प्रसाद कुर्रे (ASI) रक्षित केन्द्र कोरबा थाना प्रभारी पाली
दीपक खाण्डेकर (प्र.आर.) थाना पाली थाना बालको
नरेन्द्र लहरे (प्र.आर.) थाना बालको थाना पाली
शैलेन्द्र तंवर (आरक्षक) थाना पाली थाना कटघोरा
अश्वनी ओगरे (आरक्षक) थाना कटघोरा थाना पाली
दिलहरण कंवर (आरक्षक) थाना दर्री ओएम शाखा जिपुका कोरबा

Leave a Comment

latest news