Latest News
गणेशोत्सव जुलूस के दौरान डीजे पर नाचने को लेकर विवाद, चाकूबाजी में 16 वर्षीय किशोर की मौत भारत की थाली का सच: क्या भारत केवल शाकाहारी देश है? BRICS डिनर, राहुल गांधी का दावा और भारतीय खान-पान का इतिहास कैल्शियम स्कोर सही, तो भी दिल की बीमारी का खतरा? जानिए क्या कहती है 10 साल की यह नई रिसर्च कोरबा में आसमान में दिखा अद्भुत नजारा: अर्धचंद्र के ऊपर चमका बेहद खूबसूरत तारा, जानें क्या है इसका खगोलीय सच बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ गणेशोत्सव से पहले कोरबा पुलिस का बड़ा एक्शन: एक ही दिन में 105 अपराधियों पर कार्रवाई, 60 वारंटी भेजे गए जेल
Home » देश » मणिपुर में राष्ट्रपति शासन खत्म: वाई खेमचंद सिंह ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ

मणिपुर में राष्ट्रपति शासन खत्म: वाई खेमचंद सिंह ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ

Share:

इंफाल | मणिपुर में करीब एक साल से जारी राजनीतिक अनिश्चितता पर बुधवार को विराम लग गया। राजग (NDA) विधायक दल के नेता वाई खेमचंद सिंह ने राज्य के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की। राजभवन में आयोजित एक गरिमामय समारोह में राज्यपाल अजय कुमार भल्ला ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

इस महत्वपूर्ण राजनीतिक घटनाक्रम के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय पर्यवेक्षक तरूण चुघ और राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा विशेष रूप से मौजूद रहे।

राष्ट्रपति शासन की समाप्ति

केंद्र सरकार ने बुधवार सुबह ही मणिपुर से राष्ट्रपति शासन हटाने की आधिकारिक घोषणा की। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा जारी आदेश के अनुसार, अनुच्छेद 356 के उपखंड (2) का प्रयोग करते हुए 13 फरवरी, 2025 से लागू उद्घोषणा को 4 फरवरी, 2026 से रद्द कर दिया गया है।

फ्लैशबैक: क्यों थमा था लोकतंत्र?

विदित हो कि पिछले साल 9 फरवरी को मेइती और कुकी समुदायों के बीच भड़की भीषण जातीय हिंसा के बाद तत्कालीन मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने इस्तीफा दे दिया था। कानून-व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति को देखते हुए 13 फरवरी, 2025 को राज्य में राष्ट्रपति शासन लगा दिया गया था और विधानसभा को निलंबित कर दिया गया था। अब खेमचंद सिंह के नेतृत्व में नई सरकार 2027 तक के शेष कार्यकाल को पूरा करेगी।

Leave a Comment

latest news