Latest News
झुंझुनू हादसा: करंट की चपेट में आने से 8 मजदूरों की दर्दनाक मौत, प्रधानमंत्री और सीएम ने जताया गहरा शोक ममता बनर्जी का बदला राजनीतिक अंदाज: दिल्ली की रैली में सोनिया गांधी को बताया अपनी नेता, विपक्षी समीकरणों पर टकटकी ‘ये हिंदुस्तान आपके अब्बू जान का नहीं…’: रामलीला मैदान रैली पर बीजेपी का राहुल गांधी पर तीखा पलटवार, मेगा रैली को बताया ‘फ्लॉप शो’  वोट बचाओ, देश बचाओ’ के नारे से गूंजा रामलीला मैदान: विपक्ष ने दिखाई एकजुटता, 10 लाख की भीड़ का दावा .. देखें तस्वीर छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस: प्रधानमंत्री मोदी की शुभकामनाओं से मिली नई ऊर्जा, मुख्यमंत्री साय ने जताया आभार कोरबा कलेक्टर ने की बड़ी कार्रवाई: काम में लापरवाही और अनुपस्थिति पर पटवारी निलंबित
Home » कोरबा » KORBA: प्रेमिका का गला रेंतने के बाद प्रेमी ने दी जान, चैट से बची युवती की सांसें

KORBA: प्रेमिका का गला रेंतने के बाद प्रेमी ने दी जान, चैट से बची युवती की सांसें

Share:

कोरबा/बिलासपुर | जिले के उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत संडेल गांव के पास बुधवार सुबह एक रूह कंपा देने वाली वारदात सामने आई है। बिलासपुर से आए एक युवक ने अपनी प्रेमिका पर जानलेवा हमला करने के बाद खुद का गला काटकर आत्महत्या कर ली। युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि युवती को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

वारदात का विवरण: देर रात पहुंचे थे कोरबा

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान शुभम नायडू (28 वर्ष), निवासी सरकंडा और घायल युवती की पहचान निशा उर्फ प्रतीक्षा (22 वर्ष), निवासी कश्यप कॉलोनी, बिलासपुर के रूप में हुई है। शुभम शादीशुदा था और एक बच्चे का पिता भी था। बताया जा रहा है कि दोनों मंगलवार रात से घर से लापता थे, जिसकी रिपोर्ट बिलासपुर में दर्ज थी।

डिजिटल मदद: चैटिंग ने बचाई जान

गंभीर रूप से घायल निशा ने हिम्मत नहीं हारी। उसने मोबाइल के जरिए अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी और लाइव लोकेशन साझा की। परिजनों की सूचना पर बिलासपुर पुलिस ने कोरबा पुलिस को अलर्ट किया, जिसके बाद उरगा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और युवती को रेस्क्यू किया।

मुख्य बिंदु: घटना की जांच

  • हमला और आत्महत्या: युवती ने इशारों में बताया कि शुभम ने पहले उस पर धारदार हथियार से हमला किया और फिर खुद की जीवनलीला समाप्त कर ली।

  • विवाद की पृष्ठभूमि: प्रारंभिक जांच में पता चला है कि शुभम का अपनी पत्नी के साथ भी विवाद चल रहा था।

  • पुलिस कार्रवाई: एडिशनल एसपी लखन पटले ने बताया कि मौके से मोटरसाइकिल जब्त कर ली गई है और FSL (फॉरेंसिक) टीम साक्ष्य जुटा रही है।


“प्रथम दृष्टया यह प्रेम प्रसंग और आपसी विवाद का मामला लग रहा है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।” — लखन पटले, एडिशनल एसपी

latest news