Latest News
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला: प्रदेश के 32 नगरीय निकायों में स्थापित होगी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा, ₹10.60 करोड़ मंजूर समाज में डॉक्टर और चार्टर्ड अकाउंटेंट्स दोनों की भूमिका महत्वपूर्ण : राज्यपाल रमेन डेका नकटी ग्राम में अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही को लेकर कांग्रेस निम्न स्तरीय राजनीति कर रही है – डॉ. नवीन मार्कण्डेय रायपुर : 16वें वित्त आयोग की अनुशंसाओं पर राष्ट्रीय कार्यशाला में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा कोरबा: सर्राफा व्यवसायी गोपाल राय सोनी हत्याकांड में तीनों आरोपियों को उम्रकैद, 19 मिनट के खूनी खेल का अदालत ने किया फैसला कोरबा में बर्थडे पार्टी का खूनी अंत: मामूली विवाद में दोस्त ने बोलेरो से कुचलकर ली जान, आरोपी फरार
Home » कोरबा » अंतिम विदाई: भाजपा नेता मोहन सिंह के पिता तेज प्रताप सिंह का निधन

अंतिम विदाई: भाजपा नेता मोहन सिंह के पिता तेज प्रताप सिंह का निधन

Share:

कोरबा। पावर हाइट निवासी और बालको के सेवानिवृत्त कर्मचारी श्री तेज प्रताप सिंह (83 वर्ष) का मंगलवार सुबह देहावसान हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों और आत्मीय जनों में शोक की लहर दौड़ गई। वे अपने पीछे पुत्रों, पौत्रों और नाती-पोतों से भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।

लोकप्रिय और मिलनसार व्यक्तित्व

श्री तेज प्रताप सिंह बालको में अपने सेवाकाल के दौरान अपनी कार्यकुशलता और मिलनसार स्वभाव के लिए जाने जाते थे। वे भाजपा नेता  मोहन सिंह एवं  राजेश सिंह के  पिता थे। उनके निधन पर विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं और बालको कर्मियों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए इसे एक युग का अंत बताया है।

चार फरवरी  को निकलेगी अंतिम यात्रा

पारिवारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दिवंगत तेज प्रताप सिंह जी की अंतिम यात्रा आज यानी बुधवार, 4 फरवरी को प्रातः 11:00 बजे उनके निवास स्थान पावर हाइट, कोरबा से प्रस्थान करेगी।

मुक्तिधाम सेक्टर-5 में होगा अंतिम संस्कार

उनकी पार्थिव देह का अंतिम संस्कार बालको सेक्टर-5 स्थित मुक्तिधाम में किया जाएगा। अंतिम विदाई में शहर के अनेक जनप्रतिनिधियों और प्रबुद्ध नागरिकों के शामिल होने की संभावना है।

Leave a Comment