कोरबा 31 जनवरी | विशेष समाचार छत्तीसगढ़ सरकार की प्राथमिकता वाली धान खरीदी योजना के तहत कोरबा जिले में रिकॉर्ड तोड़ आंकड़े सामने आ रहे हैं। जिले में अब तक 43,566 लाभान्वित किसानों से कुल 27,38,120.40 क्विंटल धान की खरीदी की जा चुकी है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, इस भारी-भरकम खरीदी के बदले जिले के किसानों को अब तक 6,48,66,07,227.60 रुपये (लगभग 648.66 करोड़) की राशि का भुगतान सुनिश्चित किया गया है। आप पढ़ रहे हैं द खटिया खड़ी न्यूज।
बैंक शाखाओं में बरपा ‘लक्ष्मी’ का वास
खरीदी के आंकड़ों का विश्लेषण करें तो बरपाली शाखा क्षेत्र के किसानों ने बाजी मारी है, जहाँ सबसे अधिक 13,320 किसानों ने धान बेचा है। शाखावार विवरण निम्नलिखित है:
-
बरपाली: 9.80 लाख क्विंटल धान की खरीदी, 232 करोड़ रुपये का भुगतान।
-
कोरबा: 5.93 लाख क्विंटल धान, 140 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान।
-
पाली: 3.88 लाख क्विंटल धान, 92 करोड़ रुपये का भुगतान।
-
कटघोरा: 3.59 लाख क्विंटल धान, 85.20 करोड़ रुपये का भुगतान।
-
पोड़ी उपरोड़ा और दीपिका: इन क्षेत्रों में भी किसानों ने क्रमशः 59.65 करोड़ और 39.08 करोड़ रुपये की धान बेची है।
मोटा धान की धूम, पतला धान नदारद
जिले में धान की किस्मों की बात करें तो ‘मोटा धान’ का दबदबा रहा है। कुल खरीदी में 27,30,649.60 क्विंटल मोटा धान रहा, जबकि सरना किस्म की मात्रा 7,470.80 क्विंटल दर्ज की गई। दिलचस्प बात यह है कि ‘पतला धान’ की आवक शून्य रही है। आप पढ़ रहे हैं द खटिया खड़ी न्यूज।
उपार्जन केंद्रों पर युद्धस्तर पर उठाव जारी
जिले के 65 उपार्जन केंद्रों पर खरीदी का काम तेजी से चल रहा है। केंद्रों से धान का उठाव भी निरंतर जारी है ताकि भंडारण में समस्या न हो। रिपोर्ट के अनुसार, कुल उपार्जित मात्रा का लगभग 51.64% उठाव पूर्ण कर लिया गया है। कई केंद्रों जैसे कसनिया और केतमा में 55% से अधिक उठाव किया जा चुका है।









