Latest News
रायपुर: श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल ने पार किया 45 हजार बाल शल्य चिकित्सा का ऐतिहासिक आंकड़ा, मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने जताई खुशी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का रायपुर दौरा आज: ‘विकसित भारत संकल्प पार्क’ का करेंगे उद्घाटन,दौरे का पूरा मिनट-टू-मिनट शेड्यूल राज्योत्सव कार्यक्रम के दौरान एक पत्रकार के साथ मारपीट का मामला सामने आया, CAF आरक्षक निलंबित अरब सागर में भारतीय नौसेना का बड़ा पराक्रम: 48 घंटे के सुनियोजित रेस्क्यू ऑपरेशन में मछली पकड़ने वाले जहाज ‘अजिनी’ और 20 क्रू मेंबर्स सुरक्षित मुक्त रामलीला मैदान की महारैली: INDIA गठबंधन की एकजुटता और सत्ता पक्ष के लिए बड़ी चुनौती झुंझुनू हादसा: करंट की चपेट में आने से 8 मजदूरों की दर्दनाक मौत, प्रधानमंत्री और सीएम ने जताया गहरा शोक
Home » कोरबा » कोरबा में बवाल: आबकारी टीम पर जानलेवा हमला!

कोरबा में बवाल:  आबकारी टीम पर जानलेवा हमला!

Share:

कोरबा: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ अवैध शराब पर कार्रवाई करने गई आबकारी विभाग की टीम पर ग्रामीणों ने धावा बोल दिया। यह हिंसक झड़प श्यांग थाना क्षेत्र के ग्राम बरपाली में हुई, जहाँ न केवल सरकारी काम में बाधा डाली गई, बल्कि आबकारी उपनिरीक्षक की निजी टीम के साथ मारपीट कर वाहन को भी चकनाचूर कर दिया गया।

सरपंच पति की मौजूदगी में भड़की हिंसा

जानकारी के मुताबिक, आबकारी उपनिरीक्षक जया मेहर अपनी टीम के साथ बरपाली निवासी फूलना बाई उरांव के घर दबिश देने पहुँची थीं। रेड के दौरान गांव की महिलाएं इकट्ठा हो गईं और टीम को घेर लिया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि सरपंच पति रामजीवन कंवर भी अपने साथियों के साथ मौके पर पहुँच गया और टीम को धमकाने लगा।

डंडे से हमला और वाहन में तोड़फोड़

तनावपूर्ण माहौल के बीच जयप्रकाश उरांव नामक व्यक्ति ने ‘मारो-मारो’ के नारे लगाते हुए डंडे से हमला कर दिया। इस हमले में आबकारी कर्मी नरेश कुमार राठौर के हाथ में गंभीर चोट आई है। उग्र भीड़ ने टीम की स्कार्पियो (CG-12-BR-8820) के सामने का शीशा भी तोड़ दिया।

पुलिसिया कार्रवाई शुरू

इस दुस्साहस के बाद आबकारी उपनिरीक्षक की शिकायत पर पुलिस ने कड़ा रुख अपनाया है। आरोपी जयप्रकाश उरांव और रामजीवन कंवर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है: धारा 324(3): खतरनाक हथियारों से चोट पहुँचाना , धारा 115(2): स्वेच्छा से चोट पहुँचाना,  धारा 221: लोक सेवक के काम में बाधा डालना।धारा 3(5): सामान्य इरादे से किया गया कृत्य।