Latest News
गणेशोत्सव जुलूस के दौरान डीजे पर नाचने को लेकर विवाद, चाकूबाजी में 16 वर्षीय किशोर की मौत भारत की थाली का सच: क्या भारत केवल शाकाहारी देश है? BRICS डिनर, राहुल गांधी का दावा और भारतीय खान-पान का इतिहास कैल्शियम स्कोर सही, तो भी दिल की बीमारी का खतरा? जानिए क्या कहती है 10 साल की यह नई रिसर्च कोरबा में आसमान में दिखा अद्भुत नजारा: अर्धचंद्र के ऊपर चमका बेहद खूबसूरत तारा, जानें क्या है इसका खगोलीय सच बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ गणेशोत्सव से पहले कोरबा पुलिस का बड़ा एक्शन: एक ही दिन में 105 अपराधियों पर कार्रवाई, 60 वारंटी भेजे गए जेल
Home » छत्तीसगढ़ » मासूम के पैरों की आहट थम गई, गोद भराई की रस्म के बीच पसरा मातम: रायपुर में खुले सेप्टिक टैंक ने ली दो साल की बच्ची की जान

मासूम के पैरों की आहट थम गई, गोद भराई की रस्म के बीच पसरा मातम: रायपुर में खुले सेप्टिक टैंक ने ली दो साल की बच्ची की जान

Share:

रायपुर। राजधानी के पंडरी थाना क्षेत्र स्थित शीतला तालाब के पास एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहाँ खुशियों के बीच एक मासूम की मौत ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया। मूल रूप से राजिम की रहने वाली दो वर्षीय बच्ची अपने परिजनों के साथ एक रिश्तेदार के घर आयोजित ‘गोद भराई’ की रस्म में शामिल होने आई थी। घर में उत्सव का माहौल था और रस्मों की तैयारी चल रही थी, तभी खेलते-खेलते मासूम अचानक सबकी नजरों से ओझल हो गई। काफी देर तक जब बच्ची का पता नहीं चला, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, जिसके बाद जो मंजर सामने आया उसने सबकी रूह कंपा दी।

बच्ची घर के पास ही सफाई के लिए खोदे गए एक खुले सेप्टिक टैंक के गड्ढे में गिर गई थी। आनन-फानन में उसे बाहर निकालकर अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि मकान मालिक ने टैंक की सफाई तो कराई थी, लेकिन उसे खुला छोड़ देना मासूम के लिए काल बन गया। स्थानीय लोगों में इस लापरवाही को लेकर भारी आक्रोश है। सूचना पर पहुंची पंडरी थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मर्ग कायम कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि निर्माण कार्य में सुरक्षा मानकों की अनदेखी और मकान मालिक की लापरवाही की जांच की जा रही है, जिसके आधार पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment

latest news